मीरापुर में आज 328 बूथों पर करेंगे कुल 3.24 लाख मतदाता मतदान

Share :

मुजफ्फरनगर । यूपी में उपचुनाव की बजी रणभेरी के बीच बुधवार को होने वाले मतदान में जनपद की मीरांपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मंगलवार देर सायं तक क्षेत्र में 328 बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने आवंटित पोलिंग स्टेशन के बूथ पर डेरा मोर्चा संभाल लिया। बुधवार सुबह सात बजे से शुरू होने वाले उक्त मतदान के लिए मंगलवार सवेरे से ही नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवानगी देने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जुटे रहे। इस बीच चुनाव प्रेक्षक व डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा ने पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मीरांपुर विस में बुधवार को होने वाले उपचुनाव में 3.24 लाख मतदाता कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
मुजफ्फरनगर जिले की मीरांपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार की शाम पोलिंग बूथों पर पहुंच गई। इससे पूर्व मंगलवार की सुबह मतदान कर्मी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। जहां से ड्यूटी पर लगे कर्मचारी को ईवीएम के साथ चुनाव संबंधित अन्य सामग्री प्राप्त करने एवं उनके मिलान आदि की तमाम औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद अपने पोलिंग बूथ की ओर रवाना हो गए। इस बीच कुछ कर्मियों के दोपहर तक ड्यूटी पर न पहुंच पाने के कारण कार्रवाई किए जाने के एनाउंस की आवाजें कर्मियों को ड्यूटी के प्रति उपेक्षा करने से पीछे धकेलती दिखाई दी। ऐसे में अधिकांश कार्मिक इस बीच में अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए।
उधर, डीएम उमेश मिश्रा और चुनाव प्रेक्षकों ने भी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी व्यवस्था को परखा और उन्हें निष्पक्ष व निडर रहकर मतदान संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया। दोपहर बाद तक तमाम पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी से रवाना होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि मीरांपुर उपचुनाव के दृष्टिगत जनपद को छह जोन, 33 सेक्टरों में बांटा गया है। इस बार उपचुनाव में 151 मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें छह मतदान केंद्र वल्नरेबल और 95 क्रिटिकल हैं। मीरांपुर सीट पर 03 लाख 24 हजार 571 वोटर पंजीकृत हैं, इनमें 1,71,912 पुरुष और 1,52,644 महिलाओं के साथ ही 15 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं।

इन्होंने कहा-
एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को मीरांपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए नवीन मंडी स्थल से 328 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। चुनाव के लिए हर बूथ पर 4 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बूथों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। उन्होंने बताया कि उपचुनाव में मतदान को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal