आरओ कार्यालय में दूसरे दिन भी कार्मिकों ने किया मतदान

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर उपचुनाव की शुरू पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के बीच गुरूवार को भी कलेक्ट्रेट में 14 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। दो दिनों के अंदर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय कक्ष में 94 कर्मचारियों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया। इनमें अधिकांश होमगार्ड शामिल रहे। वहीं इस बीच प्रशिक्षण केंद्र पर कुल 12 कर्मियों को ईडीसी जारी की गई। यह तमाम कर्मचारी उस क्षेत्र के निवासी हैं और अपने बूथ पर भी मतदान कर सकते हैं।
मीरांपुर सीट पर होने वाले 20 नवम्बर को मतदान को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस कड़ी में मतदान को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण किए जाने के साथ कर्मचारियों द्वारा मतदान की व्यवस्था कलेक्ट्रेट में स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में की है। बुधवार को 80 कर्मियों द्वारा पोस्टल बैलेट से यहां मतदान किया गया था। वहीं गुरूवार को 14 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। दो दिन में कुल 94 कर्मचारियों द्वारा मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान किसी कर्मचारी द्वारा मतदान नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र के यहां पर 12 कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को अपने बूथ पर मतदान करने के लिए ईडीसी जारी की गई है।
उधर, डीपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरूवार को कलेक्ट्रेट में 14 कर्मचारियों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया। यहां दो दिन में कुछ 94 कर्मचारियों के द्वारा मतदान किया गया, जिसमें अधिकांश होमगार्ड शामिल हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal