मीरांपुर विस सीट पर 94 अति संवेदनशील व 116 मतदान केंद्र

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों के बीच जिला प्रशासन ने मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल उपचुनाव संपन्न कराने के लिए तमाम तैयारी कर ली है। प्रशासन ने उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए जहां एक ओर विस क्षेत्र में 151 मतदान केन्द्र व 328 बूथ बनाए हैं। वहीं इनमें 94 मतदान केन्द्र और 116 मतदान बूथों को इस बार संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इन सभी केन्द्रों व बूथों पर पैरा मिलट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी।
मीरांपुर उपचुनाव की रणभेरी के बीच जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे चुनाव लड़ने के लिए भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल, सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा, बसपा के प्रत्याशी शाह नजर व आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन समेत 11 प्रत्याशियों की चुनाव में सक्रियता बढ़ने लगी है। बदली मतदान तिथि के बीच फिर से उपचुनाव में उतरे इन प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए जोड़-गुणा के साथ जीत के लिए कमर कस ली है। उधर, जिला प्रशासन भी आयोग के जारी निर्देशों के बीच मीरांपुर उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है। ऐसे में उपचुनाव कराने के लिए जहां प्रशासन द्वारा करीब 1312 कर्मचारियों की जरूरत को देखते हुए चुनाव कार्मिकों को ड्यूटी भेज दी गई है। आयोग के निर्देशों के बीच प्रत्येक बूथ पर पीठासीन व सहायक अधिकारियों के साथ चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ सुरक्षा कारणों से एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा मीरांपुर विधानसभा सीट पर 94 मतदान केन्द्र एवं 116 बूथों पर, जो कि संवेदनशील एवं अति संवेदनीशल में रखा है, उन पर पैनी नजर रखने की बात कही है। इसके साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स की भी तैनाती किए जाने की तैयारी की गई है।
बता दें, मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां को पूरी करने के साथ ही अंतिम रूप दे दिया है। ऐसे में अब 19 नवंबर को मतदान केंद्रों के लिए जहां पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। इस बार मीरांपुर उपचुनाव के लिए कुल 3.23 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, इनमें 1.74 लाख पुरुष, 1.56 महिलाएं और 12 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई