अब फिर नगर स्वास्थ्य अधिकारी आए चर्चा के केंद्र में

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पद अभी खाली चल रहा है। डॉ. अतुल की पत्नी की शिकायत के बाद उन्हें यहां से हटाये जाने के उपरांत हालांकि सीएमओ द्वारा नए अधिकारी को पालिका में भेज दिया था, लेकिन उनके द्वारा अपनी आमद दर्ज कराने के बावजूद भी कामकाज शुरू नहीं किया गया और अब उन्होंने पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्य करने से इंकार कर दिया है। इसका कारण उन्होंने स्वास्थ्य का ठीक नहीं होना बताया है। ऐसे में अब पालिका में एक बार फिर से नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ. अतुल की फिर वापसी की प्रबल संभावना बन गई हैं।
नगरपालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का दायित्व सीधे तौर पर जनता से जुड़ा है। शहरी क्षेत्र में सफाई कार्य कराने का दायित्व होने से उनका पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता रहा है, लेकिन जितना यह पद जनहित में महत्वपूर्ण है, उतना ही विवादों में भी घिरा है। इस बार नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद को लेकर जारी खींचतान ने नए विवादों को जन्म दिया है।
बता दें 26 सितम्बर रात्रि को पालिका नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार की पत्नी ने बेटे की तबियत खराब होने के बाद भी पालिका से उनके पति को अवकाश नहीं मिलने पर डीएम को फोन करते हुए शिकायत कर बेटे के उपचार को उनके पति को पालिका से अवकाश दिलाने के लिए आग्रह किया था। इसके बाद में डीएम के आदेश पर 27 सितम्बर से ही पालिका चेयरपर्सन ने एनएसए डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेजने के निर्देश देते हुए मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को एनएसए का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। इसके बाद डॉ. अतुल ने पालिका में अवकाश से वापस लौटने की तैयारी की थी, लेकिन सीएमओ ने उनका तबादला करते हुए मूल पद चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केन्द्र बघरा करने के साथ18 अक्टूबर को एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिये। एसीएमओ ने 21 अक्टूबर को योगदान आख्या चेयरपर्सन के सम्मुख प्रस्तुत कर दी थी और पालिका में बैठने लगे थे, लेकिन इसके बाद भी पालिका में सफाई और विभागीय कार्य पटरी पर नहीं बैठ पा रहा है। अब खबर है कि एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार पालिका में एनएसए के रूप में कार्य करने को तैयार नहीं है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को ही उठाने से साफ इंकार कर दिया। बताया गया कि इसके लिए उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखकर नगर पालिका में दिए दायित्व से मुक्त करने का भी आग्रह किया है।

इन्होंने कहा-
एसीएमओ डॉ. अशोक का कहना है कि पालिका में एनएसए का कार्य फील्ड वर्क और सीधे तौर पर जनता से जुड़ाव का है। सफाई कार्य के लिए 24 घंटे का दायित्व है, जबकि वो इतनी भागदौड़ नहीं कर सकते हैं। इसका कारण उनके घुटनों में दर्द की समस्या है और वो दिल की बीमारी से भी पीड़ित हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या होने के कारण वो पालिका में एनएसए के पद के दायित्व का निर्वहन नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal