घर-मंदिर व गौशाला हर ओर हुई गोवर्धन भगवान की आराधना

Share :

मुजफ्फरनगर। दीपों के पंच पर्व महोत्सव की धूम के बीच अंतिम सौपान की ओर बढ़ते कदमों के बीच शनिवार को जनपदभर में आस्था एवं भक्ति भाव के साथ गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना के साथ अन्नकूट वितरण के साथ पर्व मनाया गया। इस दौरान घर, मंदिर और तमाम गौशालाओं में भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं दूसरी ओर घरों में लोगों ने सायंकाल गोबर के कूट बनाकर पूजन किया। इस दौरान नगर से गांव-देहात और कस्बों में मंदिर, धर्मशाला, घरों व गौशालाओं के साथ रामलीला कमेटियों की ओर से अन्नकूट बांटा गया।
दीपों के पंच पर्व की धूम के बीच दीपावली महोत्सव के दौरान शनिवार को जिलेभर में गोवर्धन पर्व धूमधाम व धार्मिक परम्पराओं के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां घरों में गोबर के कूट बनाकर उनकी पूजा अर्चना हुई। वहीं इस बीच मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने परिवार संग पहुंच श्रद्धाभाव से अन्नकूट के प्रसाद को ग्रहण किया। उधर, सनातन धर्म और संस्कृति परंपरा के बीच घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमाएं बनाई गई। इन प्रतिमाओं के समक्ष परिवार के सदस्यों ने शस्त्र-शास्त्र, गन्ना, किसानों ने अपने कृषि यंत्र और बच्चों ने अपनी पुस्तकें व कलम आदि रखकर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व सुबह से ही अधिकांश मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण समेत इन्द्र, वरुण, अग्नि देवताओं की पूजा अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। भगवान को भोग लगाने के बाद जिलेभर में आयोजित किए गए अन्नकूट भंडारों में आम-ओ-खास ने एक साथ बैठकर प्रसाद का वितरण करने के साथ स्वयं भी प्रसाद प्राप्त किया। दूसरी ओर तमाम मंदिरों व धर्मशालाओं के साथ गौशालाओं में अन्नकूट के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन अन्नकूट भंडारों में मुख्य रूप में कढ़ी चावल, मिश्रित सब्जियां, पूरी आदि बनाकर उनका वितरण हुआ। गोवर्धन पर्व की धूम के बीच नगर के हृदयस्थल शिव चौक के साथ नई मंडी, पटेल नगर, रेशू विहार, लक्ष्मण विहार, एसडी न्यू मार्किट के शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल पर स्थित शिव मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित माता राजरानी मंदिर, श्री गणपति धाम मंदिर, श्रीबालाजी धाम मंदिर, आदर्श कालोनी में स्थित मंदिर, डल्लू देवता मंदिर समेत नगर के मौहल्ला इन्दिरा कालोनी, ब्रह्मपुरी, कृष्णापुरी, साकेत, आर्य पुरी, रामपुरी, प्रेमपुरी, गांधीनगर स्थित हनुमान दक्षिणामुखी मंदिर, श्यामाश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर समेत अधिकांश मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण श्रद्धाभाव के साथ हुआ। इस दौरान इन भंडारों में बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया तथा हजारों भक्तजन यहां से प्रसाद अपने घरों के लिए भी लेकर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई