डीएस पब्लिक स्कूल मेें किया गया दीपोत्सव का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में दीपों के महापर्व दीपावली अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय को विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई झालरों, बंदनवारों, कन्डील्स, वॉल हैंगिंग, दियों एवं मोमबत्तियों से सजाया। वहीं वेस्ट मटेरियल के प्रयोग से आकर्षक व मनमोहक सजावट की गई। इस दौरान दीपावली साज-सज्जा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
कक्षा तीन के बच्चों के लिए डेकोरेशन कंप्टीशन में सुफियान, समर, वंश, हरदीप, आदित्य, वर्णित, शिवन्या एवं शिवाय द्वारा सजाए गए दिये आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा 4 के बच्चों के लिए कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता में आराध्या, विवान, वेदांत, शिवा, महाद, वेदांश, जीनत, अभिनव व अभिनव द्वारा सजाई कैंडल्स ने आकर्षित किया। वहीं कक्षा 5 के बच्चों ने बंदनवार मेकिंग प्रतियोगिता में हार्दिक, ऋषभ, संयम, ईशानी, वैष्णवी, रिदम, नैंसी, आरोही एवं अवनी ने भाग लिया। कक्षा 6 में वॉल हैंगिंग, कक्षा 7 में कैंडल डेकोरेशन, कक्षा 8 में बंदनवार मेकिंग, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पोट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। अतिथियों ने सजावटी सामानों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं उनके कार्य की प्रशंसा की।
एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने बच्चों द्वारा बनाई झालरो, बंदनवारों कैंडल्स, वॉल हैंगिंग्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है जिसका वर्षभर बेसब्री से इंतजार रहता है। हमें दीपावली मिलजुल कर प्रेम से मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से दीपावली पर स्वदेशी मिट्टी के दिये एवं स्वदेशी झालरों का प्रयोग करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal