पालिका के पथ प्रकाश विभाग में नहीं विद्युत पोल रिकॉर्ड

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका का पथ प्रकाश विभाग सभासद की शिकायत के बाद सुर्खियों में है। अब विभाग की आंकड़ों की बाजीगरी में नया खुलासा हुआ है। पूर्व में खरीदी 4 हजार एलईडी लाइट वितरण व अधिष्ठापन को लेकर ईओ की ओर से बैठाई जांच में नए सवाल सामने आए हैं, इसमें पथ प्रकाश विभाग के पास में कोई आंकड़ा ही नहीं है, जिसमें कोई यह बता पायें कि शहरी क्षेत्र में पथ प्रकाश के लिए कितने खंभे लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी विभाग लाइटों के वितरण में जुटा हुआ है। ईओ ने प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश से मामले में जवाब मांगा है।
पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश के लिए शहर में विद्युत विभाग के पोल लगे हैं, इनमें मुख्य मार्गों पर कुछ स्थानों पर पालिका द्वारा पोल्स लगाए गए हैं। रात्रि में मुख्य मार्ग व वार्ड की गलियों में रोशनी को पालिका पथ प्रकाश विभाग कार्यरत है। सीमा विस्तार के बाद पालिका में 11 गांव का क्षेत्र के साथ अब वार्डों की संख्या 55 हो गई है, जिसमें पथ प्रकाश विभाग एलईडी लाइटों की खरीद करते हुए इनका वितरण कर रहा है, लेकिन आज तक पालिका में क्षेत्र में विद्युत पोल्स का कोई सटीक आंकड़ा ही नहीं है। पूर्व के बोर्ड में 15,927 विद्युत पोल्स होने के आंकड़े के साथ विभाग काम कर रहा है। मौजूदा बोर्ड में सीमा विस्तार बाद पथ प्रकाश विभाग ने अपने आइडिया से यह आंकड़ा 22 हजार विद्युत पोल कर लिया, जिसमें अधिकारिक संख्या बल कुछ नहीं जुटाया गया है, जबकि पूर्व में एक बार विद्युत पोल सर्वे कराया गया था। इसके बाद भी पालिका के पथ प्रकाश विभाग में कोई आंकड़ा सुरक्षित नहीं किया गया। भाजपा सभासद देवेश कौशिक की शिकायत पर शुरू जांच में यह बात सामने आने पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह को पत्र के माध्यम से शहरी क्षेत्र में विद्युत पोल संख्या की जानकारी मांगी है, लेकिन अभी तक उन्हें जवाब नहीं दिया है। पथ प्रकाश प्रभारी जेई धर्मवीर का कहना है कि अब तक में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार करीब 22 हजार विद्युत पोल हैं, जिन्हें लेकर विभाग काम करता है। उन्होंने कहा कि ईओ द्वारा मांगी जानकारी पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जल्द उनको आंकड़ा दिया जायेगा।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि पथ प्रकाश विभाग के पास अभी पालिका शहरी क्षेत्र के विद्युत पोल का संख्यात्मक कोई आंकड़ा नहीं है। आइडिया पर काम किया जा रहा है। ऐसे में यह भी नहीं पता चल पायेगा कि कहां किस पोल पर कब और कितनी बार एलईडी लाइट लगी है। उन्होंने विभाग से रिपोर्ट मांगी है ताकि क्षेत्र के विद्युत पोल का आंकड़ा सामने आ सके। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने से विभाग के कर्मियों को क्षेत्र के विद्युत पोल का सर्वे कराते हुए नम्बरिंग कराने के साथ सटीक आंकड़ा बना कर काम किया जायेगा। इसमें ऐसे भी स्थान है, जहां पोल नहीं होने पर भी किसी के मकान की दीवार या अन्य स्थान पर भी विद्युत लाइट लगी है। इन स्थानों को चिन्हित किया जायेगा। शहरी क्षेत्र के तमाम प्रकाश बिन्दुओं को एक नम्बर देकर सूचीबद्ध करने का काम जल्द शुरू कराया जायेगा ताकि भविष्य में भी उसी नम्बर से उनकी पहचान होकर रिकार्ड सुरक्षित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई