नगरपालिका में टेंडरों की बंदरबांट बनी परेशानी का सबब

Share :

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन के तमाम प्रयासों के बावजूद पालिका में टैंडरों को लेकर पूल कराने की साजिश बड़े पैमाने पर जारी है, जिसमें हिस्से के खेल को लेकर बीते दिवस बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। ऐसे में असंतुष्ट हुए कुछ सभासद और ठेकेदार अपनी नाराजगी दर्ज कराने के साथ बैठक ही छोड़कर चले गए। एटूजेड कालोनी के एक मकान में संपन्न हुई बैठक में टेंडरों में पूल कराने को लेकर हुई इस बैठक में राज्य वित्त की करोडों रुपए की धनराशि से होने वाले इन 204 कार्यों के टेंडरों में बंदरबांट का खेला होने की नगर में चर्चा है। चर्चा है कि इस बैठक में मौजूद ठेकेदारों को कार्य निर्धारित करते हुए सट्टे की पर्ची बांटी गई। अब सोमवार यानि 14 अक्टूबर को होने वाले इन टेंडरों में समय फिर से बढ़ाने के लिए खेला होने की संभावना है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की ओर से नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यो को पंख लगाने की दिशा में लगातार प्रयास कराए जा रहे है, लेकिन नगर की गति को उनके अपने कुछ सभासद और ठेकेदारों ने विकास कार्यों के टेंडरों में खेला किए जाने की योजना है। बीते दिवस एटूजेड कालोनी में स्थित एक मकान में टेंडरों के पूल को लेकर हुई गोपनीय बैठक में इस योजना को अमलीजामा पहचाए जाने की चर्चा है। बीति रात्रि में हुई बैठक में एक दर्जन सभासदों संग 40 ठेकेदारों की मौजूदगी नई साजिश के संकेत हैं। पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में राज्य वित्त आयोग के करोडों की धनराशि से 204 कार्य होने है। इन कायों में मिल बैठकर खेला करने के साथ पूल कराने को हुई बैठक में कुछ सभासदों और ठेकेदारों ने विरोध करने के साथ बहिष्कार तक कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस विरोध के बीच में बैठक से गए जिम्मेदारों के बाद बैठक में मौजूद ठेकेदारों को कार्य निर्धारित करते हुए पर्ची बांटी गई है। उक्त पर्ची एक राइटिंग में लिखी है। सोमवार यानि 14 अक्टूबर को पालिका में कुछ टेंडर होने है, अब इसमें समय बढ़ाने को लेकर खेला होने की चर्चा है, जिसके लिए अफसर की तलाश है। ऐसे में जब पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह मेडिकल अवकाश पर गई है, ऐसे में इन लोगों की मंशा पालिका के किसी अन्य अफसर को ईओ का कार्यवाहक चार्ज देकर टैंडरों में समय वृद्धि के प्रयास होने हैं। सूत्रों का कहना है कि टेंडर के इस खेल में एक अफसर के इंकार कर दिए जाने के बाद अब इसके लिए दूसरे अफसर को तैयार किए जाने की तैयारी है, ताकि टेंडरों में आसानी से खेला किया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal