मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड की धड़कनों में राष्ट्र प्रेम बहता है। उत्तराखंड के हरेक परिवार से जहां एक जवान सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की गोद में पैदा हुआ उत्तराखंड आज देश के विकसित राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि काफी संघर्षों के बाद उत्तराखंड राज्य बना है, जिसे आदर्श राज्य बनाने का पूर्ण दायित्व अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है। उन्होंने कहा कि अहिंसा दिवस पर वास्तव में आज रामपुर तिराहा कांड काला अध्याय बनकर रह गया है। यह आंदोलन राष्ट्र की भावनाओं को लेकर हुआ था, जिसे राजनीतिक बनाते हुए तत्कालीन सरकार ने उस वक्त आंदोलनकारियों पर क्रूर अत्याचार किया। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए यहां के लोगों में विपिन रावत और अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने देश सेवा की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वर्ष 2000 के बूढ़े राज्य को 2024 का युवा राज्य बनाने का काम किया, अब इस राज्य को मॉडल स्टेट बनाने का काम किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






