धूमधाम से मनाया श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना का वार्षिक मेला-रथयात्रा महोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में दिगंबर जैन परंपरा के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र में प्राचीन चली आ रही परंपराओं के क्रम में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर भव्य वार्षिक मेला और रथयात्रा महोत्सव आयोजित किया गया। प्रात: 7 बजे श्री जी अभिषेक व पूजन के साथ दैनिक नित्य नियम पूजन प्रक्षाल शांतिधारा के उपरांत क्षेत्र पर हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ वार्षिक मेला व रथयात्रा महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगल ध्वजारोहण द्वारा प्रसिद्ध उद्योगपति धर्म परायण नरेंद्र जैन, विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन, अभिषेक जैन पारस टीएमटी नावला परिवार के द्वारा किया गया। वहीं पारस पालना उद्घाटन विभा जैन, मोनिका जैन, नीना जैन गर्ग डुप्लेक्स परिवार ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र कुमार जैन, चेयरमैन गुलशन पॉलीआल्स लि. ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं अतिथि के रूप में सांसद हरेंद्र मलिक, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भारतीय प्रेस परिषद सदस्य व मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, प्रमोद त्यागी, गौरव जैन, पूर्व विधायक अशोक कंसल, बिजेंद्र पाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रशासनिक अतिथि के रूप में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने रथ के सामने धार्मिक झंडी फहरा कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। उद्योगपति सुधीर जैन, योगेश जैन, विनेश जैन, सुनील जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, विप्लव जैन, अविरल जैन, अपूर्व जैन नावला परिवार ने सभी अतिथियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया। पंडाल में भजन गायक मयूर जैन एवं अहिंसा जैन ने भक्ति भाव से भजनों के माध्यम से सभी भक्तजन भक्ति के संगम में झूम उठे। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रथयात्रा पात्रों का। श्रीजी को लेकर रथ में बैठने का सौभाग्य जय कुमार जैन, पारस जैन नावला वालों को प्राप्त हुआ वहीं सारथी के रूप में प्रभाष चंद्र जैन, अमित जैन, अनुज जैन नावला वालों ने श्री जी के रथ का संचालन किया। कुबेर बनने का सौभाग्य सतीश जैन, आशीष जैन नावला वालों को प्राप्त हुआ। दाएं इंद्र के रूप में सचिन जैन (बजाज) तथा बाएं इंद्र के रूप में प्रदीप जैन (कली वाले) को प्राप्त हुआ। भगवान के खजांची बनने का सौभाग्य अजय जैन, रोहित जैन पुरबालियान वाले को और बग्गी में बैठने का सौभाग्य सौरभ जैन नावला वालों को प्राप्त हुआ। वहीं कूपन लक्की ड्रा से अन्य पात्रों का चयन हुआ। बाहर से आए बैंड बाजों की मधुर धुन ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। रथयात्रा में रथ के आगे युवाओं ने व महिलाओं ने आरती करके व नृत्य करके भक्ति कर धर्मलाभ लिया। रथयात्रा पूरे परिसर में घूम कर पांडुकशीला पर पहुंची जहां श्री जी का अभिषेक किया गया। इसके बाद सांयकाल के सभी आयोजन में सहयोग करने वाले, समाज सेवी संस्थाओं का सम्मान कर प्रशस्त्री पत्र देकर समारोह का समापन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स, महामंत्री संजय जैन पारस टीएमटी, कोषाध्यक्ष मनोज जैन के साथ शशांक जैन आदर्श परिवार, विपिन जैन पारस टीएमटी, रविंद्र जैन नावला वाले, प्रवीण जैन हुंडई, राकेश जैन, भूषण जैन, नीरज जैन, चंद्र जैन सर्राफ, जितेंद्र जैन टोनी, चंद्र मोहन जैन, मनोज जैन एलजी, पंकज जैन, प्रवीण जैन, गौरव जैन, वैभव जैन, रविंद्र जैन खिवाई, राजीव जैन, राजेश जैन, अजय जैन आइस वर्ल्ड, आशीष जैन, विप्लव जैन, रोहित जैन अप्पू, प्रदीप जैन, अशोक जैन, अभय जैन, विजय जैन, विपिन जुगनू जैन, अमित जैन, दिनेश जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन सर्राफ, सतीश जैन, आशीष जैन सीए, अभिनव जैन, ऋषभ जैन के साथ सकल जैन समाज का सहयोग रहा। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ चौ. गुलाब सिंह प्रधान वहलना, अनिल गौतम, कौसर जैदी एड., ब्रह्मपाल सिंह पूर्व प्रधान, सतेंद्र सिंह, शान जैदी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal