मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघर्ष संघ समिति एवं नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा के पिताजी श्री राधेश्याम मिश्रा जी का आकस्मिक निधन हो गया। उसके निधन का समाचार सुनकर जिले के व्यापारियों के साथ ही ब्राह्मण समाज में शोक की लहर दौड़ गई और लोग उनके घर पर एकत्र होने लगे। बुधवार सुबह नई मंडी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने बताया कि उनके पिताजी रोजमर्रा की तरह सुबह नवीन मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां उन्होंने नए गुड़ की आवक के साथ ही खरीदारी करते हुए किसानों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पिताजी को सायं को दिल में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद नई मंडी स्थित डॉ. राजवंशी के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि पिताजी को दिल में परेशानी के चलते वर्ष 2017 में आॅपरेशन किया गया था, तब से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। व्यापारी नेता के पिता जी के निधन पर फ्रैंड्स रिपोर्टर परिवार मिश्रा परिवार के साथ है और परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने श्री चरणों में लें और परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






