राजपाल बने मंत्री परामर्श समिति और मदन भैया को मिला आबकारी स्थाई समिति सदस्य का जिम्मा

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के दो विधायकों का यूपी सरकार में कद बढ़ा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सरकार को परामर्श देने वाली 30 समितियों के साथ ही 18 प्रमुख समितियों का गठन कर दिया है। प्रत्येक समिति में 16 सदस्य बनाये गये हैं। इसमें रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और पार्टी के दूसरे विधायक मदन भैया को भी समितियों में सदस्य नामित किया गया है।
प्रदेश में सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा की समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए इन समितियों का गठन किया है। इसमें सरकार को परामर्श देने के लिए 30 समितियों का भी गठन शामिल हैं। रालोद विधान मंडल के नेता बुढ़ाना सीट से विधायक राजपाल बालियान को मंत्री परामर्श समिति और खतौली सीट से रालोद विधायक मदन भैया को आबकारी स्थाई समिति में सदस्य नामित किया गया है। रालोद भाजपा के साथ गठबंधन में है और केन्द्र व यूपी सरकार में रालोद कोेटे से मंत्री भी बनाये गये हैं।
विधायक राजपाल बालियान शुरुआती दिनों में किसान नेता महेंद्र टिकैत के करीबी और यूनियन के वरिष्ठ नेता थे। राजपाल पहली बार 1996 में यूनियन के समर्थन से खतौली क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन मंत्री सुधीर बालियान को 37,790 मतों से हराया था। वे 2002 के चुनाव में उसी सीट से दोबारा विधायक चुने गए, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमोद त्यागी को 28,171 मतों के अंतर से हराया। 2007 के चुनाव में वे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार योगराज सिंह से 16,021 वोटों से हार गए थे। 5 साल बाद 2012 में वे फिर समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम खान से 10,000 वोटों से बुढ़ाना सीट पर हुए चुनाव में हार गए। 2017 के चुनाव में पार्टी प्रमुख अजित सिंह ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया, लेकिन 2022 में उन्हें फिर से रालोद मुखिया जयंत चौधरी की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल गया। इस बार उन्होंने भाजपा के सीटिंग विधायक उमेश मलिक को 28,310 वोटों से हराकर भारी अंतर से जीत हासिल की। वहीं मदन भैया को जयंत चौधरी ने सपा और रालोद गठबंधन में खतौली उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया और उनके द्वारा इस सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी को पराजित कर जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal