कश्यप समाज ने घेरी कलेक्ट्रेट, मांगा एससी का दर्जा

Share :

मुजफ्फरनगर। कश्यप समाज ने समाज की 16 उपजातियों को एससी श्रेणी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को सौंपा गया।
कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन के जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर कश्यप समाज के लोग भारी संख्या में जमा हुए और धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि कश्यप समाज की जातियों कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, धीवर आदि जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कराने के लिए समाज के व्यक्ति कई वर्षों से संघर्ष करते आ रहे हैं परंतु सभी पुर्व की सरकारे और वर्तमान सरकार कश्यप समाज की वोट लेकर सत्ता पर काबिज होकर अधिकार को भूल जाती है जिस कारण समाज सदियों से उपेक्षित और शोषित है। आज भी समाज गुलामो की तरह जिंदगी जी रहा है समाज शैक्षिक रूप से एवं सरकारी सेवाओं में व विकास योजनाओं में व राजनीति में अत्यंत पिछड़ा हुआ है, जिस कारण समाज पर शोषण और अत्याचार दिन प्रतिदिन चरम सीमा पर है वर्तमान में जिला मुजफ्फरनगर में विधानसभा बुढाना क्षेत्र में पिछले लगभग 6 माह में 5 व्यक्तियों की हत्याएं हो चुकी है। पीड़ित समाज के साथ पुलिस और प्रशासन के लोग राजनीतिक एवं व्यक्तिगत दबाव में दुर्व्यवहार करते हैं जिस कारण आज समाज में पूर्व की सरकारों और वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश है। इसलिए कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन के संस्थापक अजय कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कश्यप, राष्ट्रीय प्रभारी रवि कश्यप, क्रांतिकारी अंकित कश्यप जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुमित कश्यप, जिला प्रभारी डा. अंकित कश्यप, अमरीश कश्यप एडवोकेट, रामधन कश्यप एडवोकेट आदि ने अपने-अपने विचार रखे और संचालन मास्टर संदीप ने किया। धरना प्रदर्शन कर सरकार से मांग की गई की कश्यप समाज की 16 जातियों को एससी-एसटी की सूची में शामिल किया जाये तथा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण तीन भागों में बांटा गया है। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट शीघ्र लागू कराई जाये तथा कश्यप समाज पर अत्याचार करने वालों के विरूध शीघ्र कार्यवाही तथा पुलिस द्वारा पीड़ित व्यक्तियों पर राजनीतिक एवं व्यक्तिगत दबाव में दुर्व्यवहार करने से रोका जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई