“दीपोत्सव” रौशनी के रंग – चैम्बर के संग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा “दीपोत्सव” रौशनी के रंग – चैम्बर के संग का आयोजन मेरठ स्थित मूलचंद रिसॉर्ट्स में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन महेश जिंदल, अजय एरन, सुभाष साहनी, गौरव गुप्ता रहे। मंच सञ्चालन महेश जिंदल का अत्यंत उत्कृष्ट एवं उच्च कोटि का रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राम मदिर का चित्र रहा। सदस्य परिवारों ने मंदिर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित दीपावली पर सभी के लिए मंगल कामना की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मनोज सेठी ने कहा कि त्यौहार जीवन को जीवंत बनाते है तथा हमारी सभ्यता को भी संजो कर रखते है। सर्वप्रथम शशि गर्ग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात नन्ही बच्ची ने देवा ओ देवा पर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अजय भार्गव तथा भारती साहनी द्वारा बहुत ही मनोरंजक तरीके से तीन राउंड में हाऊजी कराई गयी। जिसमे दस उपहार रखे गए तथा प्रथम हाउस में सोने का सिक्का उपहार में निकला गया तथा जिसकी भाग्यशाली विजेता प्राप्ति गोयल रही तथा दो अन्य हाउस शशि सिंघल तथा सुषमा खण्डेल वाल ने जीते। समयबद्धता के भाग्यशाली विजेता रहे प्रदीप गोयल तथा अरुण खंडेलवाल। लुक्य फॅमिली के रूप में दो पुरूस्कार प्रदीप गोयल, तथा अजय भार्गव रहे। इस अवसर पर रोटरी मंडल से अवार्ड्स से अनिल सोबती, गौरव गुप्ता, एवं प्रदीप गुप्ता को सम्मानित किया गया। रोटरी फाउंडेशन में कंट्रीब्यूशन हेतू अनिल सोबती, अशोक शर्मा, गौरव गुप्ता, मनोज सेठी, डॉ ईशवर चंद्रा, प्रदीप गुप्ता एवं मनोज सेठी को PHF अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अवार्ड्स सेरेमनी को राजेंदर सिंघल ने अत्यंत रोचक रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सबसे अधिक आकर्षक भाग रहा हनुमान अंश के गीत पारवती तथा राम आएंगे पर श्वेता गोयल, चेतना सेठी, नीरा शर्मा, निशा संगल, ऋचा गुप्ता, निधि शर्मा, आँचल पंत एवं शिल्पी बंसल तथा दो नन्हे बच्चों द्वारा राम और लक्ष्मण के स्वरुप में नृत्य प्रस्तुति दी गयी, जिसके लिए सदन में बहुत देर तक तालियां बजती रही । आदित्य बंसल तथा शिल्पी बंसल की प्रस्तुति को भी सराहना मिली। सभी को उपहार देकर सम्मनित किया गया। एक अन्य एक्टिविटी में अजय गुप्ता, अनिल जैन, सुनील गोयल तथा अनिल गोयल ने उन्हें दिए हुए टास्क को पूरा किया। कार्य्जक्रम भरपूर मनोरंजक रहा। सभी उपस्थित परिवारों को विशेष दीपावली उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को रोटरी सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल तथा क्लब ट्रेनर अशोक शर्मा एवं सुभाष साहनी ने मजबूती से संभाले रखा। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता गोयल के नेतृत्व में सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, ISO निशा संगल एवं एडिटर चेतना सेठी ने कार्यक्रम को बनाने एवं सुचारू रूप से चलाने में अपना भरपूर योगदान दिया। वरिष्ठ सदस्य कुलभूषण बजाज के जन्मदिन को केक काटकर आनंद के साथ मनाया गया। सदस्य एवं उनके परिवारों की 100 व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को पूर्ण रूप से भव्य बना दिया।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न संपादन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी

एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन, सरकार एवं उद्योग जगत के बीच हुआ सार्थक संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईआईए रुड़की चैप्टर की ओर से भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भारत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के सैकड़ों उद्यमियों

डीएस पब्लिक स्कूल में यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में यातायात महा नवंबर 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधीक्षक श्री अतुल कुमार चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को सड़क सुरक्षा के नियमों के विषय में जानकारी देते हुए सभी को सड़क सुरक्षा

किसान मेले में पहुंचे चौ राकेश टिकैत, मंत्री नरेंद्र कश्यप और ठा पूरन सिंह समेत कई दिग्गज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का तीसरे और अंतिम दिन भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री

शुक्रताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शुक्रताल में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया।

कृषि यंत्रों पर अनुदान की ई-लॉटरी का स्थान बदला, अब एनआईसी कलेक्ट्रेट में होगा आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। चार नवंबर को प्रस्तावित ई-लॉटरी के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार के स्थान पर एनआईसी, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी। उप कृषि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई