विकास राठी को मिली यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मैनेजर की जिम्मेदारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात है कि विकास राठी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। विकास राठी मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी हैँ।

मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि विकास राठी इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 (वर्ष 2024) के मैनेजर रहे और टीम नें ख़िताब जीता पिछले वर्ष 2025 मे वे उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम के बोलिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उस समय भी उत्तर प्रदेश की टीम चैंपियन रही थी उत्तर प्रदेश की टीम मेरठ मे 12 अक्टूबर सें अपना इस साल का अभियान कर्नल सी के नायुडू ट्रॉफी के साथ शुरू करेंगी।

विकास राठी की नई जिम्मेदारी पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट संघ की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। चेयरमैन भीम कंसल और अध्यक्ष भूपेंंद्र यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अंडर-23 टीम के साथ भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ निभाते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह योगेंद मलिक, इन्दर माथुर, अरविद भारद्वाज, संजय शर्मा कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह और रोहित चौधरी अजय जैन सी ए, रोहन त्यागी कुमार गोरव, शिरीष वर्मा आदि नें विकास राठी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और पूर्व उपलब्धियां उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम के लिए भी उपयोगी साबित होंगी।

मुजफ्फरनगर में नई मंडी श्रीरामलीला महोत्सव के शताब्दी वर्ष का भव्य आगाज, पहले दिन ‘नारद मोह’ का जीवंत मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम लीला कमेटी नई मंडी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 100वें ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हो गया है। इस गौरवमयी शताब्दी वर्ष के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमांश प्रकाश के पुत्र और सुप्रसिद्ध समाजसेवी निरंकार स्वरूप ने मर्यादाओं के

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का धरना शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर धरना शुरू किया गया है। धरने पर सैंकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक आवाज में आह्वान किया गया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह धरना समाप्त नहीं होगा। धरने को सरिता सिंह, अध्यक्ष, राजकीय

सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, मित्रता की मिसाल हैं श्रीकृष्ण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें एवं अंतिम दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथा के अंतिम दिन श्रीवृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ कथा

क्राफ्ट पेपर के दाम 30% बढ़े, सप्लाई घटी—पेपर कोन उद्योग संकट में, कोरुगेटेड पैकेजिंग पर भी मंडराया खतरा

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्राफ्ट पेपर की लगातार बढ़ती कीमतों और घटती आपूर्ति ने पेपर कोन उद्योग के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। पिछले दो महीनों में क्राफ्ट पेपर के दाम करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जबकि दूसरी ओर पेपर की उपलब्धता लगातार कम होती जा रही है। इससे पेपर

ज्ञान, ध्यान एवं भजन संध्या में आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में ज्ञान, ध्यान एवं सत्संग तथा भजन संध्या का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक अनुभूति से ओत-प्रोत रहा। भजनों की मधुर स्वर-लहरियों, ध्यान की गहराई तथा ज्ञानवर्धक विचारों ने उपस्थित

रामपुरी-शहबुद्दीनपुर-मिमलाना रोड नाला एवं एसटीपी निर्माण के लिए ₹24.96 करोड़ स्वीकृत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कपिल देव के प्रयासों से रामपुरी-शहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना रोड क्षेत्र में नाला निर्माण एवं एसटीपी (सीवेज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई