मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में ज्ञान, ध्यान एवं सत्संग तथा भजन संध्या का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक अनुभूति से ओत-प्रोत रहा। भजनों की मधुर स्वर-लहरियों, ध्यान की गहराई तथा ज्ञानवर्धक विचारों ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो कुछ समय के लिए जीवन की भागदौड़ थम गई हो और सभी लोग ईश्वर की भक्ति तथा आत्मचिंतन में लीन हो गए हों। ध्यान, ज्ञान और भजन के सुंदर समन्वय ने उपस्थित शिक्षक, अतिथि, श्रोताओं एवं परिवार के सदस्यों को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

आर्ट ऑफ़ लिविंग की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों सोनिया लूथरा, पुष्पा चौधरी, ललित शर्मा, धीरज बत्रा, टीना बत्रा, शालू जालोतरा, पूजा जालोतरा, रामानंद शर्मा, आरती सिंधी, वंदना मित्तल, भारत बत्रा एवं लकी ने अपनी मधुर वाणी, भजनों एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। विशेष रूप से सोनिया लूथरा द्वारा कराया गया ध्यान सत्र सभी के लिए अत्यंत शांतिदायक एवं प्रेरणादायी रहा। ध्यान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने आंतरिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक संतुलन का अनुभव किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, सम्मानित अतिथिगण, श्रोतागण एवं परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा भजन, ध्यान एवं ज्ञान की इस सुंदर आध्यात्मिक यात्रा का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, रीटा दहिया, आदित्य दहिया, रितु चौधरी, अशोक जालोतरा, संदीप मलिक एवं सीमा मठियान द्वारा भजन संध्या में सहभागिता करने वाले तथा अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाने वाले सभी अतिथियों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में मन की शांति एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। ज्ञान हमें जीवन की सही दिशा दिखाता है, ध्यान मन को स्थिरता प्रदान करता है और सत्संग एवं भक्ति जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विद्यालय में इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं संस्कारपरक आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार, सभी अतिथियों, शिक्षक, श्रोता एवं परिवार के सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

विकास राठी को मिली यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मैनेजर की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात है कि विकास राठी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। विकास राठी मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी हैँ। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया






