मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कपिल देव के प्रयासों से रामपुरी-शहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना रोड क्षेत्र में नाला निर्माण एवं एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण के लिए ₹24 करोड़ 96 लाख 15 हजार की परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद से मुलाकात कर क्षेत्र की जल निकासी समस्या से अवगत कराया तथा नाला एवं एसटीपी निर्माण की आवश्यकता को शासन स्तर पर प्रमुखता से रखा। मंत्री द्वारा लगातार की गई पैरवी के परिणामस्वरूप अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शासन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। स्वीकृत परियोजना की कुल लागत ₹2496.15 लाख अर्थात लगभग ₹24.96 करोड़ है। इसमें ₹846.90 लाख एसटीपी प्लांट के निर्माण तथा ₹1649.25 लाख नाला निर्माण के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह परियोजना नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को वैज्ञानिक एवं स्थायी रूप से बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रामपुरी, मिमलाना रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या लंबे समय से नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। बरसात के दौरान जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या को देखते हुए मंत्री कपिल देव ने इस विषय को लगातार संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर उठाया।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। रामपुरी-मिमलाना रोड क्षेत्र में नाला एवं एसटीपी निर्माण की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा स्वच्छता और पर्यावरण की स्थिति में भी सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनता से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष रखा जा रहा है और स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरों में आधुनिक एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर मूलभूत सुविधाओं वाला शहर बनाने की दिशा में भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

विकास राठी को मिली यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मैनेजर की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात है कि विकास राठी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। विकास राठी मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी हैँ। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया






