संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा जनता के मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष काला दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल तथा पूर्व शहर अध्यक्ष महफूज राना के कुशल संयोजन एवं नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी द्वारा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए किए जा रहे संघर्ष के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के माध्यम से बड़े स्तर पर मतदाताओं के वोट काटे जाने तथा मताधिकार से वंचित किए जाने की कार्रवाई से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है और जनता के मताधिकार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम में जिला एवं शहर अध्यक्ष की अनुपस्थिति के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उठाई तथा संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला सेवादल अध्यक्ष नौशाद अल्वी, बिनोद धीमान ,नरेश भारती, प्रदीप जैन, रिजवान सिद्दीकी,सुरैया मुस्कुराना, राजेश कुमार, राधेश पप्पू,जुबैद अली, ममनून अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेसजन एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रखा जाएगा।

विकास राठी को मिली यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मैनेजर की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात है कि विकास राठी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। विकास राठी मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी हैँ। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया

मुजफ्फरनगर में नई मंडी श्रीरामलीला महोत्सव के शताब्दी वर्ष का भव्य आगाज, पहले दिन ‘नारद मोह’ का जीवंत मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम लीला कमेटी नई मंडी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 100वें ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हो गया है। इस गौरवमयी शताब्दी वर्ष के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमांश प्रकाश के पुत्र और सुप्रसिद्ध समाजसेवी निरंकार स्वरूप ने मर्यादाओं के

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का धरना शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर धरना शुरू किया गया है। धरने पर सैंकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक आवाज में आह्वान किया गया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह धरना समाप्त नहीं होगा। धरने को सरिता सिंह, अध्यक्ष, राजकीय

सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, मित्रता की मिसाल हैं श्रीकृष्ण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें एवं अंतिम दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथा के अंतिम दिन श्रीवृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ कथा

क्राफ्ट पेपर के दाम 30% बढ़े, सप्लाई घटी—पेपर कोन उद्योग संकट में, कोरुगेटेड पैकेजिंग पर भी मंडराया खतरा

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्राफ्ट पेपर की लगातार बढ़ती कीमतों और घटती आपूर्ति ने पेपर कोन उद्योग के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। पिछले दो महीनों में क्राफ्ट पेपर के दाम करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जबकि दूसरी ओर पेपर की उपलब्धता लगातार कम होती जा रही है। इससे पेपर

ज्ञान, ध्यान एवं भजन संध्या में आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में ज्ञान, ध्यान एवं सत्संग तथा भजन संध्या का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक अनुभूति से ओत-प्रोत रहा। भजनों की मधुर स्वर-लहरियों, ध्यान की गहराई तथा ज्ञानवर्धक विचारों ने उपस्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई