मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर संकल्प की ओर से गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 और 11 के पांच मेधावी विद्यार्थियों तथा दो समर्पित शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों और योगदान की सराहना की गई।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि गुरूवार को विद्यालय प्रांगण में छात्र एवं शिक्षिकाओं को उत्साहवर्धन के लिए भारत विकास परिषद्, संकल्प के द्वारा इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता संयोजिका निधि जैन ने संस्कृत विषय की शिक्षिका श्रीमती मोनिका खेड़ा और हिंदी विषय की शिक्षिका नीरज जैन को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। भारत विकास परिषद संकल्प के अध्यक्ष अवनीश गोयल, सचिव अनुज माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष अरुण राजवंशी ने पांच मेधावी विद्यार्थियों कक्षा-10 की छात्रा आन्या गर्ग, छात्र हार्दिक त्यागी और मौहम्मद फैसल के साथ ही कक्षा-11 की छात्रा साक्षी एवं नन्दिनी चौधरी को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई।

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। विद्यार्थियों की सफलता में उनके परिश्रम के साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह का कोई भी सम्मान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और शिक्षकों के समर्पण को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उनके द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से भारत विकास परिषद संकल्प के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान और बेहतर प्रदर्शन के लिए नई प्रेरणा का संचार किया।

विकास राठी को मिली यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मैनेजर की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात है कि विकास राठी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। विकास राठी मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी हैँ। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया






