मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि गुरू महन्त गोरखनाथ महाराज ने अपने समय में सामाजिक समरसताओं को बढावा दिया। सुनकर आश्चर्य होगा कि गोरखपुर गौरक्षा पीठ में जितने भी पुजारी है सब दलित समाज के है। सबका प्रयास है कि समाज में पिछडे वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जाये तभी समाज का उत्थान सम्भव है। हम सभी को जाति विहिन समाज बनाना है। सामाजिक समरसता का उद्देश्य ही समाज के दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का उत्थान कर उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाने का है। इस दिशा में गोरक्षपीठ काम कर रहा है।

बलिया से आये ब्लासॅम फाउंडेशन से संस्थापक शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि आज समाज में वैचारिक प्रदूषण बढ गया है। आज जरूरत इस बात की है कि इस प्रदूषण को खत्म कर सभी जाति बिरादरी को समाज की मुख्य धारा में शामिल करे। उन्होंने कहा कि गौरखपुर से पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे महन्त अवैद्ययनाथ ने सामाजिक समरसता को बढावा दिया और उसी का परिणाम है कि गौरक्ष पीठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो पीठ के पीठाधीश्वर है वो अपने गुरू की परम्पराओं को आगे बढा रहे है तथा दलित सहित सभी जातियों के उत्थान में लगे हुए है। वक्ता के रूप में महामंडलेश्वर सन्दीप खत्री ने कहा कि सन् 1400 ई. में गुरू रविदास को काशी नरेश ने संत शिरोमणि की उपाधि दी। संत रविदास का कहना था जाति-पाति पूछे नहीं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने धर्मान्तरण को बढावा दिया। ऐसी मानसिकता के लोगों से हमे बचकर रहना है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है हमारा समाज ऐसा हो एक समाज, एक राष्ट्र और इसी परिपाटी पर चलते हुए हमे समाज उत्थान करना है। साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि संघ द्वारा एक ऐसी व्यवस्था की थी जिसमें सह भोज का आयोजन किया जाता था। यह भोजन दलित, पिछडे या किसके यहां से आ रहा है यह कोई नहीं देखता था सभी जाति बिरादरी के लोग उस भोजन को करते थे। आज आवश्कता है कि हम जाति पाति से उठकर समाज निर्माण में सहायक बने तथा राष्ट्र के उत्थान का कार्य करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति आलोक स्वरूप ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर सामाजिक समरसता को बढावा देना है तथा जाति विहिन समाज की स्थापना करनी है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विश्व हिन्दू परिषद के नेता ललित माहेश्वरी ने कार्यक्रम में आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा. सुभाषचंद शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विपुल त्यागी बहेडी, प्रवीन शर्मा, विशाल गर्ग, विनोद मोहन एडवोकेट, ममता अग्रवाल, श्वेता कौशिक, नीरज शर्मा, उद्यमी समाजसेवी सतीश गोयल, बिंदल ग्रुप के राकेश बिंदल, हिदू नेता मनोज सैनी, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, राजेश पाराशर, पंकज माहेश्वरी सहित लाला जगदीश प्रसाद कालेज के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में कालेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी






