मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री मयंक ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों के आंदोलन का प्रथम चरण शुरू हुआ। आंदोलन के पहले दिन मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने कार्य का निर्वहन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष, जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधीक्षकों को ज्ञापन भी सौंपे गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा पर डॉ. राहुल वर्मा के नेतृत्व में समस्त एनएचएम संविदा कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।गालिबपुर में भी एनएचएम संविदा कर्मियों द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया तथा काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया। पुरकाजी में डॉ. असजद सामी के नेतृत्व में सभी एनएचएम संविदा कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
जिला महिला चिकित्सालय में श्री संजय कुमार एवं डॉ. सुदेश वर्मा के नेतृत्व में समस्त संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर डॉ. विकास एवं डॉ. भावना के नेतृत्व में एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। शाहपुर में डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसके बाद सभी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भी समस्त एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा इसके उपरांत चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर डॉ. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया और सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत एक लाख से अधिक एनएचएम संविदा कर्मी आंदोलन के प्रथम चरण में काली पट्टी बांधकर अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। यह विरोध कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि आंदोलन के तहत अगले तीन दिनों तक सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बावजूद यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो 8 अक्टूबर 2026 से कार्य बंद कर पूर्ण हड़ताल की जाएगी। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि “यह सरकार के लिए आखिरी चेतावनी है। एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। यदि सरकार अब भी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो 8 अक्टूबर से होने वाले पूर्ण कार्य बहिष्कार की जिम्मेदारी सरकार एवं शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि सरकार तक कर्मचारियों की जायज मांगों को मजबूती से पहुंचाना है। सरकार यदि समय रहते सकारात्मक पहल करती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी






