रंगों में साकार हुआ राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिया विकसित भारत का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “रंगोली–राष्ट्र” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों, आकृतियों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने तिरंगा, अशोक चक्र, राष्ट्र प्रतीक, विकसित भारत, स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, कमल एवं मोर जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियाँ बनाईं। प्रत्येक रंगोली में छात्राओं की रचनात्मक सोच, कलात्मक कौशल तथा राष्ट्र के प्रति उनके भावों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय एकता और देश के विकास का संदेश भी दिया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. निशा चौहान, डॉ. प्रीति त्यागी एवं तनुश्री ने अपनी भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल ने छात्राओं की रंगोलियों का मूल्यांकन उनकी विषय-वस्तु, मौलिकता, कलात्मकता, रंग संयोजन एवं संदेशपरकता के आधार पर किया। निर्णायकों ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।

प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति की एक समृद्ध लोककला है, जिसे छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर एक नई सार्थकता प्रदान की है। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगोलियों में “विकसित भारत” की कल्पना के साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का सुंदर संदेश दिखाई देता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह, पायल चौधरी एवं डॉ. गौरव यादव का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। साथ ही विद्यार्थी गुरमीत एवं गार्गी का भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा। सभी के समन्वय एवं सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रंग-बिरंगी एवं मनमोहक रंगोलियों से महाविद्यालय परिसर में रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई