मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरेठी के प्रधान विवेक राठी के पुत्र रोहन राठी की कुछ दिन पूर्व हुई सनसनीखेज। हत्या के संबंध में घटना के सही एवं निष्पक्ष खुलासे की मांग की।
गौरतलब है कि हत्या की घटना के बाद पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ में घायल होने पर गिरफ्तार कर मृतक रोहन राठी की मोटरसाइकिल, स्मार्ट वॉच एवं एप्पल का फोन बरामद कर लिया था। हालांकि, परिजनों ने हत्याकांड के खुलासे को लेकर कुछ शंका जाहिर की थी। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति में पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में रालोद नेताओं व मृतक रोहन राठी के परिजनों की एसएसपी और एसपी सिटी से हुई वार्ता के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसपी सिटी अमृत जैन को पर्यवेक्षण में पांच सदस्य एसआईटी गठित की थी। जो परिवार द्वारा व्यक्त की गई शंकाओं को लेकर जांच कर रही है। हालांकि अभी एसआईटी जांच कहां तक पहुंची, इस बारे में कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

इस मामले को लेकर सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए हत्याकांड का शीघ्र एवं सही खुलासा करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी के साथ पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता कृष्णपाल राठी, प्रदेश महासचिव रामनिवास पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव उमा दत्त शर्मा, रालोद युवा के जिलाध्यक्ष विदित मलिक, धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी राठी ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि गठित, एसआईटी और पुलिस की अन्य टीमें इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं और जल्द ही इस मामले में सामने आए तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी






