पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान से उनके आवास पर मुलाकात कर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। उक्त प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. संजीव बालियान के समक्ष प्रमुख रूप से 10 वर्ष पूर्व कर्मचारियों एवं सरकार के बीच हुई सहमतियों एवं बैठक के मिनट्स को लागू करने, वेतन वृद्धि, लॉयल्टी बोनस, नियमित नियुक्तियों में वेटेज तथा अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से रखा।

इस दौरान संघ जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व एनएचएम संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति बनी थी, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद उन सहमतियों का अपेक्षित रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हजारों कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा शर्तों एवं आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डॉ. संजीव बालियान ने तत्काल उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी से फोन पर वार्ता कर एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पुराने मीटिंग मिनट्स एवं संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इसके बाद डॉ. संजीव बालियान द्वारा अपने पत्र के साथ संबंधित विवरण एवं पुराने दस्तावेज स्वास्थ्य मंत्री को ईमेल के माध्यम से प्रेषित किए गए।

संघ प्रतिनिधि डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों को 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ-साथ लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को उनकी संतोषजनक सेवा के आधार पर प्रत्येक तीन वर्ष में 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस का प्रावधान किया जाए। डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में एनएचएम संविदा कर्मचारियों को मिलने वाला मानदेय उनकी जिम्मेदारियों एवं जीवन-यापन की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। वहीं स्टाफ नर्स डिंपल ने कहा कि कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा, परिवार के भरण-पोषण और बढ़ते घरेलू खर्च को देखते हुए वेतन में सम्मानजनक वृद्धि आवश्यक है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. फैसल सिद्दीकी, संजय कुमार, स्टाफ नर्स डिंपल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कौशिक, डॉ. राकेश बंसल, नर्सिंग ऑफिसर राहुल पाल, सुनील कुमार, राहुल नोसानिया, रविंद्र कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट शैलेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मीनाक्षी चौक समेत अन्य स्थानों पर गरजा बुलडोजर, हटाया अवैध निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल के नेतृत्व में सोमवार को पालिका ईओ एवं उनकी टीम के साथ नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका टीम ने मीनाक्षी चौक से लेकर मछली बाजार तक दुकानों के बाहर किए अवैध कब्जों को हटवाया और सड़क खाली कराई गई। अतिक्रमण हटाने प्रशासनिक टीम

दलित व पिछडे वर्ग का उत्थान कर बराबरी का अधिकार दिलाना सामाजिक समरसता का उद्देश्य: कपिल देव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि गुरू महन्त गोरखनाथ महाराज ने अपने समय में सामाजिक समरसताओं को बढावा दिया। सुनकर आश्चर्य होगा कि गोरखपुर गौरक्षा पीठ में जितने भी

एनएचएम संविदा कर्मियों का आंदोलन शुरू, 8 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री मयंक ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों के आंदोलन का प्रथम चरण शुरू हुआ। आंदोलन के पहले दिन मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने कार्य का निर्वहन किया। जिला

उत्तरप्रदेश के नौकरीपेशा नागरिकों और छोटे व्यापारियों के लिए एक मजबूत ‘आपातकालीन वित्तीय सुरक्षा तंत्र’ और ‘संकटकालीन फंड’ की स्थापना होनी चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन अशोक बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि हाल में ही उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा भारी कर्ज, अवसाद और वित्तीय संकट के कारण 43वीं मंजिल से कूदकर की गई आत्महत्या की हृदयविदारक घटना ने हम सभी को झकझोर

रंगों में साकार हुआ राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिया विकसित भारत का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “रंगोली–राष्ट्र” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों, आकृतियों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई