फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रचनात्मक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में “स्वच्छता अभियान एवं “भारत नशा मुक्ति अभियान”जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर कला के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को दर्शाया।इसी क्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां तैयार की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उनकी कला, कल्पनाशीलता, देश के प्रति जागरूकता तथा रचनात्मक सोच का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

डायरेक्टर, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कला केवल सौंदर्य की अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के युवा इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में रचनात्मकता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करते हैं।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान तनीषा, द्वितीय स्थानरू अलीशा तारिक, तृतीय स्थानरू जाह्नवी सैनी, सांत्वना पुरस्काररू नरगिश, राधिका शर्मा, पूजा निर्वाल, अजीत सैनी, अंजलि एवं तुलसी वहीं रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान पर एक नंबर ग्रुप की आलिया, अवनी जैन , सिमरन और शगुन छात्र रहे, द्वितीय स्थान पर तीन नंबर ग्रुप के आलेख, मनीष और विशाल छात्र रहे, तृतीय स्थान दो ग्रुप में टाई हुआ जिसमे 13 नंबर ग्रुप के आवेश, वागीशा, अजीत, कृष्णा, वेदांशी, स्नेहा और सक्षम छात्र रहे, 15 नंबर ग्रुप के तुलसी, शिवानी, जिया, जानवी सैनी, कन्हैया, रितिक के छात्र रहेंद्य सांत्वना पुरस्कार में ग्रुप न 7 की अलीशा, जाहन्वी, अविका, तनीषा, भूमिका, पूजा, सोनम और अंजलि के छात्रों को मिला, , ग्रुप न 8 के नैन्सी, ईशा, आराधना और वैशाली को मिला,ग्रुप न 9 के वर्तिका, स्वाति, रिया और अंशू को मिला, ग्रुप न 10 के मानसी, शिवानी, लवी, सिमरन, और प्रियंका के छात्रों को मिला और ग्रुप न 11 अनु, सालेहा, नरगिस, शिवम, कुंज, मिर्जा रेयान, और शन्नावर के छात्रों को मिला।
कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु रूप से आयोजित करने में मीनाक्षी काकरान, हेड फाइन आर्ट्स, तथा फैकल्टी सदस्यों डॉ. अनु, बिन्नू पुंडीर, रजनीकांत, रीना त्यागी, मयंक सैनी, मुक्त सैनी एवं ऑनर शहजादी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की गई तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई