मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 42 वा श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सत्य प्रकाश रेशु, बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, राहुल गोयल दिल्ली, राजीव गर्ग, अरुण गर्ग (पेपर वाले) ने दीप प्रवजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विशाल गर्ग, अचिंत मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, प्रमुख चावल व्यापारी दिनेश मित्तल, संजीव अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी और सोनभद्र से भजन गायक संजीव शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कीर्तन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। संजीव शर्मा ने “उंगली पकड़कर ले आया मुझे खाटू नगरी घुमाया मुझे, “ओर रजनी राजस्थानी ने यू ही तो आंसू आये नहीं मेरी कुछ तो श्याम मजबूरी है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया और अपने भजनों से कीर्तन में चार चाँद लगा दिए। देर रात तक पंडाल “श्याम नाम” के जयघोष से गूंजता रहा।

महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य फूलों से श्रृंगार किया गया। दरबार के बीचोंबीच श्याम बाबा विराजमान थे। महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया मुजफ्फरनगर के आसपास के मंडलों से जैसे ,शामली,बुढ़ाना,गंगोह, पुरकाजी लक्सर मंगलौर रुड़की खतौली मेरठ कैराना मुजफ्फरनगर की ज्यादातर सभी संस्थाओं से प्रेमी आये हुए थे। श्याम प्रेमियों से पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ था और कार्यक्रम का समापन गगनभेदी “श्याम बाबा के जयकारों” के साथ हुआ। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की मुख्य कार्यकारणी में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रांशु बंसल, एवं एकादशी सदस्यों में से हर्षित अग्रवाल,दीपांशु गर्ग,अनुराग गोयल, अवि गोयल,जय बंसल, रोहताश कुमार, मनीष जिंदल, संजीव वर्मा, नितिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, आशीष अग्रवाल, गौरव जैन, सौरभ वर्मा, अनिल गोयल, मनोज कंर्णवान, अमन गर्ग, वंश भाटिया, विवेक बंसल, नक्षत्र खंडेलवाल, संदीप धवन, संजय अग्रवाल, केशव झांब, विनय गर्ग, लोकेश बंसल, दिनेश मित्तल, मयंक अग्रवाल, गौरव गर्ग, अमित सिंघल, सचिन मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गोयल, विशाल कुमार, अभिषेक अग्रवाल, श्याम गुप्ता, राहुल गोयल, अनूप गोयल, राघव मदान, राहुल बंसल, गौरव गर्ग, विशाल तायल, गिरिराज स्वरूप, अभिषेक सैनी, नितिन मित्तल, राजेश कर्णवाल, लव अग्रवाल, मोनू जिंदल आदि उपस्थित रहे।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी






