श्रीकृष्ण की भक्ति जीवन के सभी संकटों से मुक्ति का मार्ग : धर्मेन्द्र उपाध्याय

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया और भगवान के विभिन्न अवतारों का आध्यात्मिक महत्व विस्तार से समझाया।
कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि जिस दिन से हमारे जीवन में श्रीकृष्ण की भक्ति प्रकट हो जाती है, उसी समय से हमारे जीवन के सभी संकटों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठाकर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियों और चिंताओं से घिरा रहता है। धन, परिवार, प्रतिष्ठा और सांसारिक सुखों की प्राप्ति के लिए वह निरंतर प्रयास करता है, लेकिन वास्तविक शांति उसे भगवान की भक्ति और उनके चरणों में समर्पण से ही प्राप्त होती है। श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाती है तथा उसे धर्म और कर्म का महत्व समझाती है।
भगवान वामन के अवतार का भव्य स्वागत हुआ।

कथा के दौरान भगवान विष्णु के वामन अवतार का प्रसंग श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रस्तुत किया गया। आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने वामन अवतार की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने धर्म की रक्षा और भक्तों का कल्याण करने के लिए समय-समय पर विभिन्न अवतार धारण किए। उन्होंने राजा बलि और भगवान वामन के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि राजा बलि अत्यंत पराक्रमी और दानी राजा थे। उनके दान और पराक्रम की चर्चा तीनों लोकों में होने लगी थी। भगवान वामन ने एक छोटे से ब्राह्मण बालक का रूप धारण कर राजा बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा। राजा बलि ने अपना वचन निभाते हुए भगवान को तीन पग भूमि देने का संकल्प लिया।
कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को समझाया कि भगवान की लीला सामान्य बुद्धि से नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति से समझी जा सकती है। भगवान वामन अवतार हमें अहंकार का त्याग करने, अपने वचन का पालन करने और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का संदेश देता है। वामन अवतार का प्रसंग सुनकर कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भगवान वामन के जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान का स्वागत किया और कथा का आनंद लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal