पालिका में लगा ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, योजनाओं की दी जानकारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को नगरपालिका परिषद के मुख्यालय टाउनहाल में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में ‘सरकार आपके द्वार’ जन कल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया। शिविर में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कराई। इस दौरान पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आमजन को सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका स्तर पर भी लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।
मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे शिविरों से नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है और पात्र लाभार्थियों को आवेदन तथा अन्य प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने लोगों से योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेडा, नंदकिशोर पाल, अमित शास्त्री, डॉ. देशबंधु तोमर, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, रविकांत शर्मा, शोभित गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal