मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं समाज के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अजय सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, युवा शक्ति और देश के विकास में विद्यार्थियों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को अभिव्यक्त करने तथा नेतृत्व एवं वक्तृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों तथा सेवा संकल्प अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी पायल चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्राचार्य मुख्य अतिथि, प्राचार्य, NSS के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति सेवा भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गौरव यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्थान प्रदान किए गए। प्रथम स्थान पर तान्या मित्तल,एम.ए. सेमेस्टर-3(अर्थशास्त्र) एवं जयश्री वर्मा बी.ए. प्रथम वर्ष रहीं। द्वितीय स्थान पर मेघा,एम.ए. सेमेस्टर-3(अर्थशास्त्र) एवं विनय कुमार, बी कॉम प्रथम वर्ष रहे। तृतीय स्थान पर वैशाली तोमर,एम.ए. सेमेस्टर-1(अर्थशास्त्र) रहीं।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट






