त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन द्वारा पेंटागन मॉल स्थित मैक डोनल्ड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। बर्गर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण में बदबूदार, खराब हो चुके तथा मानव उपभोग के लिये अनुपयुक्त पाये गये कटे हुये प्याज का उपयोग करते पाया गया तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में बेस के रूप में उपयोग किये जा रहे टोरटिला रैप के लैबल पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि मिटाने के कारण, मौके पर नोमिनी चैंज के उपरान्त भी फूड लाईसेंस में नये नोमिनी का इन्डोर्स ना करवाने पर तथा फूड लाईसेंस में मीट एवं मीट प्रोडक्ट तथा आइस्कीम एवं डेजर्ट की फूड कैटेगरी, का इन्डोर्स न होने के कारण मौके पर ही मीट प्रोडक्ट तथा आइस्क्रीम एवं डेजर्ट के निर्माण एवं विकय पर रोक लगा दी गयी है तथा उक्त रेस्टोरेंट के फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति की गयी है। मौके पर आइस्कीम डेजर्ट में प्रयोग किये जाने वाले कोटेड किस्पीज तथा बटर स्कॉच चॉको डिप के 02 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा द्वारा नगर निगम हरिद्वार के द्वारा आर्यनगर एवं ज्वालापुर स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। आर्यनगर स्थित पिलपकार्ट के ऑनलाईन शॉपिंग प्लेटफार्म, इंस्टाकार्ट नामक प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज कर्मचारियों का मेडिकल, पानी की रिपोर्ट, पेस्ट कंन्ट्रोल, एवं स्टॉक सम्बन्धी अभिलेख प्रस्तुत नही कर पाने एवं खाद्य सामाग्रियों का रख रखाव एवं भण्डारण मानकों के अनुरूप न पाये जाने पर, सम्बन्धित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पटियाला, पंजाब की देशी घी निर्माता कम्पनी को भ्रामक दावों के सम्बन्ध में नोटिस दिया गया। मौके पर देशी घी-01, भुना चना 01 एवं दाल-01 कुल 03 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत पिरान कलियर में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर इलायची दाना, सोन हलवा, सोया रिफाइंड तेल, हल्दी पाउडर के कुल 04 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रूडकी शहर में स्थित मिठाई दुकानों तथा रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जांच हेतु बेसन लड्डू-01, चॉकलेट बर्फी-01 तथा चॉकलेट टॉफी-01 सहित कुल 03 नमूनें लिये गये। निरीक्षण कार्यवाही के दौरान पुरानी तहसील, मैन बाजार की दुकानें बन्द होने लगी। इस प्रकार जनपद हरिद्वार में कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने सफाई कर्मचारियों को बांधा रक्षा सूत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा और शुभकामनाएं दी। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कुछ व्यक्ति रिश्तों की डोर बांधते हैं और कुछ सारे शहर की सफाई की ज़िम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सफाईकर्मियों की मुख्य भूमिका है। प्रतिदिन शहर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal