हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर, नगर मजिस्ट्रेट को प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। डीएवी पीजी कॉलेज मुज़फ्फरनगर के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई एवं ड़ॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों विजय, अजय जेमिनी, रोशनलाल, पवन कुमार तथा यशपाल सिंह को जिला खेल कार्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेलों की 20 बालिका खिलाड़ियों को मेडल तथा स्पोर्टस किट देकर सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल कार्यालय स्टाफ, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त आयोजन में डी ए वी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ योगेश त्यागी का सराहनीय योगदान एवं सहयोग रहा। डॉ राजीव कुमार द्वारा राष्ट्रगान के साथ उक्त आयोजन का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal