हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देशों क्रम में रानीपुर कोतवाली पुलिस टीम ने जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त के दौरान विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल निवासी विष्णुलोक कालोनी को स्मैक समेत दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 6.63 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपित शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई चरण सिंह चौहान, कांस्टेबल करम तोमर, कुंवर राणा, सुरेंद्र तोमर शामिल रहे।

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री
हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के






