भारतीय जागरूकता समिति ने सेमिनार का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी कानून और नियमों की जानकारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुलिस की और से ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में विधिक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, सीपीयू इंस्पेक्टर नीरज, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र पवार तथा राजकुमार राजेश्वरी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे की लत एवं उसके दुष्प्रभाव, यातायात नियम, साइबर क्राईम तथा अन्य कानूनी जानकारियों से अवगत कराया। एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि नशे की शुरुआत एक शौक से होती है। शौक के रूप शुरू किया गया नशा आगे चलकर स्वयं के साथ परिवार को भी बरबाद कर देता है। कानून में नशा खरीदना, बेचना और रखने पर 20 वर्ष से लेकर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है। इसलिए नशे से दूर रहंे ओर स्वस्थ रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने पाक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी अपने या अन्य वयस्क व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्चों चाहे वह लड़का हो या लड़की के साथ अगर अमानवीय व्यवहार किया जाता है, तो पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध होगा। जिसमें उम्र कैद तक की सजा प्रावधान है। सीपीयू इंस्पेक्टर नीरज ने ट्रैफिक नियमों, सिग्नल, रोड़ साइन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ओर बच्चों से बिना लाइसेंस वाहन ना चलाने की अपील की। उन्होंने सरल भाषा में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की भी जानकारी दी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुरियन एंटनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया ओर कहा कि जागरूकता और सही जानकारी ही युवाओं को नशे, अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक एवं आसपास क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण

रजत पदक विजेता प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक बार फिर जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतकर देश व अपने समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन किया। प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई चौक पर पहुंचने पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए देश

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम 11 संस्थान सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से की। सम्मेलन में मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। निजी अस्पतालों की

फेडरेशन सभागार में जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं समाधान हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

​मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी खरीदारी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आज फेडरेशन सभागार,में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले विभाग के क्रेताओं को समय-समय पर हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा पोर्टल संचालन

AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक, विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्टेट हेल्थ एजेंसी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित किए गए नवीन पोर्टल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सूचना निदेशक श्री सिंह द्वारा पोर्टल को Go-Live

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई