निजी अस्पतालों की अवैध पार्किंग को लेकर पालिका ने शुरू कराई जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर में निजी अस्पतालों में अवैध पार्किंग शहरी यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बनी हुई है। कई बड़े अस्पतालों के पास पार्किंग का अपना स्थान नहीं होने के कारण सड़कों पर ही पार्किंग किये जाने से यातायात सुगम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में भाजपा सभासद ने शहर के दो प्रमुख अस्पतालों के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग का मामला उठाते हुए नगरपालिका परिषद् को शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस प्रकरण में कर निर्धारण अधिकारी ने जांच शुरू कराते हुए राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट तलब कर ली है।
भाजपा नेता एवं वार्ड 20 के सभासद हनी पाल ने शहर के भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल और नई मण्डी वकील रोड स्थित राजवंशी हॉस्पिटल की अवैध पार्किंग को लेकर आवाज उठाई है। भाजपा सभासद ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को शिकायत करते हुए कहा है कि भोपा रोड के आनंद हॉस्पिटल और नई मण्डी के राजवंशी हॉस्पिटल के सामने 24 घंटे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण दोनों अस्पतालों के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग है। आरोप है कि इन दोनों हॉस्पिटल के द्वारा अपनी कोई भी पार्किंग विकसित नहीं की गई है। इससे जहां यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है तो पालिका को भी राजस्व की हानि हो रही है। भाजपा सभासद ने पालिका प्रशासन से इस मामले की जांच कराये जाने के साथ ही पालिका को इन अवैध पार्किंग के कारण हो रही राजस्व हानि की वसूली करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा सभासद हनी पाल के द्वारा शहर के दो निजी अस्पतालों आनंद हॉस्पिटल और राजवंशी हॉस्पिटल पर अवैध पार्किंग होने, जाम लगने और राजस्व हानि पहुंचाये जाने की शिकायत की है। प्रकरण गंभीर है। इसके लिए जांच शुरू कराते हुए सम्बंधित राजस्व निरीक्षक को भौतिक सत्यापन करते हुए मौके की स्थिति की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि अन्य अस्पतालों पर भी अवैध पार्किंग की शिकायत मिली है। इस मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। जहां अवैध पार्किंग या अतिक्रमण का मामला पाया जायेगा, वहां पर भविष्य में एक अभियान के तहत कार्यवाही की जायेगी। पालिका को राजस्व हानि का मामला बेहद गंभीर है। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal