सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर भड़के विधायक पंकज मलिक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने नमामि गंगे योजना के तहत संचालित ए टू ज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट परिसर और उसके आसपास लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर, फैली गंदगी व अव्यवस्था को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

विधायक पंकज मलिक ने आरोप लगाया कि यह प्लांट जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों की बर्बादी का केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल लूट-खसोट का संस्थान बनकर रह गया है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि प्लांट के आसपास लगे कूड़े के विशाल ढेर दिल्ली के गाज़ीपुर और गाजियाबाद के कूड़े के पहाड़ों की याद दिलाते हैं। यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो मुजफ्फरनगर में भी ऐसी ही भयावह स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह मुजफ्फरनगर को गाज़ीपुर जैसा कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि प्लांट के आसपास फैली गंदगी से हवा और पानी दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
पंकज मलिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट, संबंधित एक्सईएन और नगर पालिका के ईओ से की है तथा पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों से पूछा गया कि ट्रीटमेंट के बाद शुद्ध किए गए पानी का निस्तारण कहां किया जाता है, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि पानी को काली नदी में छोड़ा जाता है, जो पहले से ही प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए।
विधायक ने कहा कि वह इस पूरे मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही उनके साथ मौजूद सभासद भी संबंधित अधिकारियों से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। राजनीति पर कटाक्ष करते हुए पंकज मलिक ने कहा कि जो लोग हर समय हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं, उन्हें जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषित हवा और दूषित पानी से होने वाली बीमारी या मौत किसी का धर्म नहीं पूछती, इसलिए जनता के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई