मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की जनपदीय सभा संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर की एक भव्य जनपदीय सभा का आयोजन मुजफ्फरनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे जनपद से आए स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और व्यापारियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा, ज्वेलर्स एसोसिएशन के संरक्षक लोकेश एवं अंजू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा एवं संचालन इंजीनियर उमेश चंद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर की तरफ से स्वर्णकार समाज की सुरक्षा एवं युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की मांग के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर में स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ देव जी के नाम पर एक चौक विकसित करने की मांग की।
​मुख्य अतिथि मुकुल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि
​”स्वर्णकार समाज हमेशा से ही देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यापारिक हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वर्णकार समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दिया है।
बैठक में ज्वेलर्स और स्वर्णकारों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की गई, सरकार से मांग की गई कि जरूरतमंद स्वर्णकार समाज के लोगों को हथियारों के लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें।
मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा समाज को संगठित करने पर जोर दिया सरकार द्वारा सोना एवं चांदी के आयात पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने की बात रखी। अति विशिष्ट अतिथि मजिस्ट्रेट विकास वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवरपाल वर्मा, बृजमोहन वर्मा, कविता वर्मा एवं मजिस्ट्रेट मीनू वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से उच्च शिक्षित करने पर बल दिया एवं बच्चों को संस्कारवान बनाने को प्रेरित किया। जनपद कार्यकारिणी द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं देव, वर्मा, गुंजन वर्मा, रोहन वर्मा, प्रियंवदा वर्मा, अनुष्का वर्मा, देवासी वर्मा, स्नेहा वर्मा, कषिका वर्मा ,अविश वर्मा, वंशिका वर्मा ,वंश वर्मा, पीयूष, कुणाल वर्मा आदि मेधावी छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सफल होने का आशीर्वाद दिया।
​कार्यक्रम में जिला यमुनानगर से अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी की मांग रखी। कार्यकारिणी द्वारा पूरे जनपद से आए सभी शीर्ष पदाधिकारियों व केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोहित वर्मा, मनोज वर्मा, राजन वर्मा, आशुतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रहलाद वर्मा, बृजभूषण वर्मा, वैभव वर्मा, कंवरपाल वर्मा, संजय वर्मा ,स्वराज वर्मा, मदनपाल वर्मा ,रमेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, संजय वर्मा, सतीश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, संजीव वर्मा आदि सदस्यों ने भाग लिया।

गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन पर संजय मित्तल ग्रुप का दबदबा कायम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुड कारोबार के लिए एशिया भर में मशहूर मुजफ्फरनगर गुड मंडी के आढ़तियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के द्रिवार्षिक चुनाव में मंगलवार को एक बार फिर से निवर्तमान अध्यक्ष संजय मित्तल के ग्रुप ने सभी 31 सदस्य पदों पर धमाकेदार जीत दर्ज कराई है, जबकि

एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल व संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। बैठक में भामाशाह के जीवन पर दिनेश बंसल अजय सिंगल,सरदार सुलखान सिंह अशोक कंसल ने प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार

रामपुर तिराहा काण्ड के एक मामले में 32 वर्ष बाद आया फैसला, तीन को सजा व अर्थदंड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब 32 वर्ष पूर्व रामपुर तिराहा कांड के समय उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी मामले में आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजकिशोर और उनके हमराह दो पुलिसकर्मियों को सीबीआई मामलों की सुनवाई करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नामित विशेष मजिस्ट्रेट एवं एसीजेएम प्रथम देवेन्द्र सिंह फौजदार ने दोषी मानते हुए डेढ

भारत विकास परिषद मेन के बाल चेतना शिविर का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन के सहयोग से द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा निर्देशित बाल चेतना शिविर के समापन के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की पूनम गोयल द्वाराबच्चों को सांकेतिक स्वच्छता करा कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षक सीमा जी.द्वारा प्लास्टिक मुक्त/पन्नी मुक्त भारत का लाभ

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर भड़के विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने नमामि गंगे योजना के तहत संचालित ए टू ज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट परिसर और उसके आसपास लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर, फैली गंदगी व अव्यवस्था को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक पंकज मलिक ने आरोप लगाया कि यह प्लांट

रणसुरा फायरिंग कांड में फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग मामले में लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरारी काट रहे एक और आरोपी जाहिद को पुलिस ने सटीक सूचना पर गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपियों द्वारा 14 मई को जानलेवा फायरिंग की थी।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal