रणसुरा फायरिंग कांड में फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग मामले में लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरारी काट रहे एक और आरोपी जाहिद को पुलिस ने सटीक सूचना पर गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपियों द्वारा 14 मई को जानलेवा फायरिंग की थी। पीडित गुफरान पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम रणसुरा ने कोतवाली लक्सर में तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपियों के द्वारा उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना की गंभीरता को देखते एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर प्रभारी को नेतृत्व में टीमें गठित की गई। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जबकि घटना का मुख्य आरोपी व मास्टरमाइंड अनीश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी जाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम रणसुरा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कराया गया था। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी भी कराई गई थी, लेकिन आरोपी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। 29 जून को पुलिस टीम ने सटीक गुप्त सूचना के आधार पर गांव रणसुरा क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी जाहिद को हिरासत में ले लिया। लक्सर पुलिस ने साफ किया कि अपराध कर फरार होना समाधान नहीं है। पुलिस तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में दौरान कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल रियाज अली और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन पर संजय मित्तल ग्रुप का दबदबा कायम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुड कारोबार के लिए एशिया भर में मशहूर मुजफ्फरनगर गुड मंडी के आढ़तियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के द्रिवार्षिक चुनाव में मंगलवार को एक बार फिर से निवर्तमान अध्यक्ष संजय मित्तल के ग्रुप ने सभी 31 सदस्य पदों पर धमाकेदार जीत दर्ज कराई है, जबकि

एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती एवम् व्यापारी कल्याण दिवस भव्य-दिव्य रूप से मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल व संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। बैठक में भामाशाह के जीवन पर दिनेश बंसल अजय सिंगल,सरदार सुलखान सिंह अशोक कंसल ने प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार

रामपुर तिराहा काण्ड के एक मामले में 32 वर्ष बाद आया फैसला, तीन को सजा व अर्थदंड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब 32 वर्ष पूर्व रामपुर तिराहा कांड के समय उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी मामले में आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजकिशोर और उनके हमराह दो पुलिसकर्मियों को सीबीआई मामलों की सुनवाई करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नामित विशेष मजिस्ट्रेट एवं एसीजेएम प्रथम देवेन्द्र सिंह फौजदार ने दोषी मानते हुए डेढ

भारत विकास परिषद मेन के बाल चेतना शिविर का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन के सहयोग से द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा निर्देशित बाल चेतना शिविर के समापन के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की पूनम गोयल द्वाराबच्चों को सांकेतिक स्वच्छता करा कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षक सीमा जी.द्वारा प्लास्टिक मुक्त/पन्नी मुक्त भारत का लाभ

मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की जनपदीय सभा संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर की एक भव्य जनपदीय सभा का आयोजन मुजफ्फरनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे जनपद से आए स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और व्यापारियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर भड़के विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने नमामि गंगे योजना के तहत संचालित ए टू ज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट परिसर और उसके आसपास लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर, फैली गंदगी व अव्यवस्था को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक पंकज मलिक ने आरोप लगाया कि यह प्लांट

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal