हरिद्वार (रिपोर्टर)। गणेश विहार कालोनी सीतापुर में प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। गंगा तट से कथास्थल तक निकाली गयी कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। श्रद्धालु भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराते हुए कथाव्यास मनोज गोपाल महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परम कल्याणकारी और कल्पवृक्ष के समान है। कथा श्रवण करने मात्र से ही अधोगति में पड़े पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि कथा के प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। लेकिन कथा श्रवण का लाभ तभी है। जब कथा से मिले ज्ञान को आचरण में धारण किया जाए। विजेंद्र कुमार कपिल व ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि भक्तों के कल्याण के लिए कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। इसलिए सभी को पूर्ण भक्ति भाव से कथा श्रवण करनी चाहिए। इस अवसर पर गिरीराज शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, पूरन चौहान सहित कई श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






