जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जनपद के नशा मुक्ति केन्द्रों के सहयोग से पुलिस लाइन रोशनाबाद में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सन्दीप कुमार ने कहा कि नशे से दूर रहना जीवन के लिए आवश्यक है। नशीले पदार्थ के प्रभाव से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक संतुलन और नियंत्रण कम हो जाता है। विशिष्ट अतिथि सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ज्योति बाला ने कहा कि नशा मानव शरीर में गंभीर समस्या उत्पन्न करता है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न नशामुक्ति केन्द्रों से आए व्यक्तियों की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही पुलिस के ट्रेनिंग कान्स्टेबलों और नशामुक्ति केन्द्रों के व्यक्तियों के बीच एक रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। शिविर में विशेष स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन कर सभी की टीबी, एचआईवी आदि जांच की गईं। लॉ इन्टर्न्स ने कविताओं के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। उप निरीक्षक एलएस बुटोला व निरीक्षक शान्ति प्रसाद गंगवार ने भी नशा मुक्ति पर विचार व्यक्त किये। चित्रकला व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले व लॉ इन्टर्न्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जागरूकता शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डा.हेमन्त खर्कवाल, सीओ सदर पुलिस लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, आरआई प्रवीण आलोक, डिप्टी एलएडीसी रमन कुमार सैनी, रीटेनर अधिवक्ता सीमा, प्राधिकरण के अधिकार मित्र व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal