रुड़की में जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य आयोजन

Share :

रुड़की/हरिद्वार (रिपोर्टर)। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से दिल्ली रोड स्थित ग्रैंड अशोक फार्म, रुड़की में जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मसूरी जोन की लगभग 63 शाखाओं से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, श्रद्धालुओं एवं संगत ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बाल समागम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना तथा उनमें प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता जैसे गुणों का विकास करना था।
इस अवसर पर दिल्ली से आई ज्ञान प्रचारक बहन डाॅ0 ज्ञानमनी सक्सेना ने उपस्थित संगत एवं बच्चों को संबोधित करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश सांझा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही आध्यात्मिक ज्ञान एवं श्रेष्ठ संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। आध्यात्मिक शिक्षा बच्चों के चरित्र निर्माण की मजबूत नींव रखती है तथा उन्हें जीवन में सही दिशा, सकारात्मक सोच और उत्तम व्यक्तित्व प्रदान करती है।
इस आयोजन में बाल संतों ने भजन, कविताएँ, प्रेरणादायी विचार, लघु नाटक तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदर्शित करी। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुजनों को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आध्यात्मिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के भीतर नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील एवं आदर्श नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। समागम के दौरान बच्चों को मानवता, प्रेम, सेवा, भाईचारे और सद्भावना के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर ब्रांच मुखी सागर कुकडेजा ने उपस्थित सभी साध संगत, अभिभावकों, बच्चों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। निसंदेह यह बाल समागम प्रेम, मानवता, भाईचारे, सेवा एवं आध्यात्मिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सफल एवं प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal