यूपी बोर्ड परीक्षा मुजफ्फरनगर के 72 विद्यालयों में हुई प्रारंभ

Share :

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गई। गुरुवार को जनपद के 72 परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की कड़ी निगरानी में पहले दिन हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। सुरक्षा कर्म से जनपद के दस परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोन में काटे जाने के साथ परीक्षा केदो पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहें।
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी हो गई है। हाईस्कूल का हिंदी का पेपर 8.30 बजे प्रारंभ होकर उक्त परीक्षा11.45 बजे तक संपन्न हुई। बोर्ड परीक्षा मैं इस बार जनपद में 58 हजार 700 छात्र-छात्रा बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। इनमें हाई स्कूल के 31399 और इंटर मीडिएट के 27301 छात्र-छात्रा शामिल है। जनपद के 72 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।

पांच सचल दल करेंगे निगरानी
जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पांच सचल दल बनाए गए हैं। इन सचल दलों को क्षेत्र बांटा गया है। यह सचल दल निगरानी करेंगे कि कहीं भी नकल न हो। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए व्यवस्था तैयार की गई है।

16 सेक्टर, पांच जोन में बांटा जिला
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नकल विहिन और शांति पूर्वक परीक्षा कराने को लेकर प्रत्येक सेंटर पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। जिले को 16 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पूरे जनपद के पांच जोन बनाए गए है। जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर गतिशील रहेंगे।

छात्रों के लिए सभी स्टॉप पर रुकेगी बसें
आरएम रोडवेज प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी चालक-परिचालकों को यह निर्देश दिया गया है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी बसे समय से चलेगी। किसी भी छात्र को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी स्टॉप पर बस को रोकना होगा। यदि किसी भी छात्र-छात्रा को कोई समस्या आती है तो वह परिवहन विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal