रिकवरी आदेश किया बीएसए ने जारी, होगी कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के ग्राम दीदाहेडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील और निर्माण कार्यों में हुए घोटाले को लेकर प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा के खिलाफ रिकवरी के आदेश बीएसए ने जारी कर दिए हैं। घोटाले की जांच में आरोपी पाए जाने के बाद भी प्रधानाध्यापक ने गबन की गई रकम विभाग में जमा नहीं कराई थी, जिसके बाद रिकवरी के आदेश जारी करते हुए तय प्रधानाध्यापक से प्रति महीने 20 हजार रुपए की वसूली की जाएगी।
जनपद में करीब दो वर्ष पूर्व जर्जर भवन की निलामी हुई थी, जिसके बाद परिषदीय विद्यालयों में नए भवनों का निर्माण कार्य हुए थे। इसी प्रक्रिया में चरथावल क्षेत्र के गांव दीदाहेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालयों में भी निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य के दौरान प्रधान व ग्रामीणों ने विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक पर घोटाला करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद शिक्षक की जांच शुरू हुई थी। बीईओ को इस मामले की जांच सौंपी गई थी, जिसमें आरोप सही मिले, जिसमें निर्माण कार्य के साथ मिड-डे-मील में भी घोटाला पकड़ा गया। प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा द्वारा करीब 4.32 लाख रुपए का घोटाला सामने आया था। इसकी रिपोर्ट तत्कालीन बीएसए को दी गई थी। उस दौरान प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया था और घोटाले की धनराशि जमा करने के आदेश भी हुए थे। धनराशि जमा नहीं करने पर बीएसए संदीप कुमार ने दोबारा नोटिस दिया, लेकिन उक्त प्रधानाध्यापक द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। आरोपी से प्रति महीने 20 हजार रुपये की वसूली की जाएगी। यह वसूली अगस्त से ही शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई