मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में आगामी 3 व 4 जून को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा को लेकर डीएम एसपी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। प्रतिदिन 02 पालियों में प्रस्तावित उक्त परीक्षा को जनपद में निर्विघ्न, सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों व नोडल अधिकारियों के साथ संपन्न बैठक में इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, परीक्षा केन्द्रों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य, जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।

डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उक्त परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न करने के लिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की समुचित व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा स्ट्रांग रूम की तथा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु व्यापक प्रबन्ध करने के लिये भी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






