पत्रकारिता जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण कार्यः मंत्री अनिल कुमार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पत्रकारिता का कार्य जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण है। कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बाद चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता ही है जिस पर समाज पूरी तरह से यकीन करता है। उक्त उद्गार कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने श्रीराम कालेज सभागार में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्हुयक्त किए। उन्होंने कहा कि आज हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण हो गये है। 30 मई 1826 को कानपुर निवासी पं. जुगलकिशोर शुक्ला ने कोलकत्ता से उदन्त मार्तन्ड नामक हिन्दी अखबार शुरू किया था। उस समय से अब तक हिन्दी पत्रकारिता ने अनेक उतार चढ़ाव झेले है। आज सोशल मीडिया का जमाना भी है लेकिन लोग फिर भी प्रिंट मीडिया पर ही पूरी तरह से यकीन करते है इसलिए हिन्दी पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि ये समाज को अपनी लेखनी के माध्यम से नई दिशा देने का काम करे। उन्होंने कहा कि समाज में जो भी कुरीतियां है उन्हे अधिकारियों के संज्ञान में लाने का काम पत्रकार करे। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम के आयोजकों अरविंद भारद्वाज, रविंद्र चौधरी सहित समस्त पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाये। उन्होंने कहा कि समाज में जो बुराईयां है उन्हे अपनी लेखनी के माध्यम से लिखकर अधिकारियों के संज्ञान में डाले ताकि उस पर कार्यवाही की जा सके तभी समाज से बुराईयों एवं कुरीतियों का समूल विनाश हो सकेगा। उन्होंने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि समाज में जो भी अपराध हो रहे है उन्हे सही रूप में अधिकारियों के संज्ञान में लाये। पुलिस और प्रशासन जनता के हितों की रक्षा करने के लिए है जब उन्हे समाज के अपराधों का पता लगेगा तो वे उस पर कार्यवाही करेंगे। एसएसपी ने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य सभी को सुरक्षा ओर सम्मान देना है।
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार अपनी सोच सकारात्मक रखे क्योंकि पत्रकार ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज में फैली गंदगी को लेखनी के माध्यम से दूर करता है। उन्होंने कार्यक्रम में आये लोगों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रीराम कालेज के पत्रकारिता के छात्र सृष्टि खुराना, नीकू कुमार व अदिति सिंह ने भी पत्रकारिता पर अपने विचार रख सदन की तालियां बटोरी। श्रीराम कालेज की प्राचार्या प्रेरणा मित्तल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है इससे जुड़े सभी पत्रकार ईमानदारी और निर्भिकता से अपने दायित्व का निर्वहन करते है। कार्यक्रम आयोजक डिस्ट्रिक्टर प्रेस क्लब अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकार पूरी ऊर्जा के साथ सकारात्मक रूप से कार्य करे जिससे समाज में उनकी एक अच्छी पहचान बनेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा, अरविंद गुप्ता, विनोद पाराशर, मदन बालियान, शरद गोयल, आशु सिंह, चन्द्र कांता, अरविंद गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, संजीव तोमर, भगत सिंह वर्मा, सचिन जौहरी, राकेश अस्थाना, दिनेश अस्थाना, राकेश शर्मा, श्यामाचरण पंवार, सतपाल सिंह, संजीव गोल्डी, सुनील चौधरी, अनिल चौधरी, पीके श्रीवास्तव, नरेश मित्तल, अमित सैनी, नरेश मित्तल, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स, सुनील चौधरी, राजू सिंह, गोपी सैनी, संदीप रंजन, सुशील त्यागी, रोहताश वर्मा, संदीप शर्मा, अमन कुमार, मंगल सिंह, अतुल जैन, अमित वर्मा, विजय शर्मा, विजय सैनी, सुशील, विजय कैमरिक, पंकज ऐरन, हरेंद्र बालियान, हिंमाशु पाल, राशिद अली, वासु, संजय राठी, तवरेज, मौ. जफर, चांद मौहम्मद, समाजसेवी व्यापारी नेता अचिन्त मित्तल, एमडी यादव, कमल मित्तल, दिनेश कुमार, प्रवीन जैन चीनू, रोहित सिघल आदि शामिल रहे। इसके अलावा श्रीराम कालेज के शिक्षकों रितू गर्ग, मयंक भारद्वाज, प्रवीन कुमार, संदीप शर्मा, सौरभ मित्तल आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संचालन वशिष्ठ भारद्वाज ने किया।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई