शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की उद्यमियों के साथ बैठक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास, रोजगार सृजन और बेहतर औद्योगिक वातावरण सरकार की प्राथमिकता है। उद्यमियों के निमंत्रण पर आयोजित बैठक में सहभागिता करते हुए पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उद्यमियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर भेंट के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की गई। राजीव शर्मा ने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं का समाधान और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में रोहित भाटिया, अमित त्यागी, मनोज पुंडीर निखिल गोयल, देवेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, अनित मिश्रा, ऋषभ अग्रवाल, वसु शर्मा, राकेश त्यागी, अशोक शर्मा, सी.एस. वर्मा, संजीव गुप्ता आदि ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं बेहतर औद्योगिक वातावरण को लेकर चर्चा की गयी।

ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में 6 माह की वृद्धि, मंत्री कपिल देव के प्रयासों से मिली बड़ी राहत

लखनऊ/मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा था, ऐसे में शासन द्वारा जारी

पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक, सीएम योगी ने दी मंजूरी

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक बने रहेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद यह व्यवस्था लागू की जाएगी। ग्राम प्रधान संगठनों की मांग थी कि चुनाव

गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़

मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जनपद में राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं निरीक्षण कार्यक्रम जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीएमओ सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के नियोजन विभाग अंतर्गत स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अध्ययन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी

विश्व थायरॉयड दिवस पर महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं में जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म विषयक सेमिनार आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की CMS डॉ. आभा आत्रेय की अध्यक्षता में विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर अस्पताल के मीटिंग हॉल (प्रथम तल) में “Congenital Hypothyroidism – Early Diagnosis & Management in Newborns” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन SNCU के नोडल ऑफिसर डॉ.

डीएम-एसएसपी ने किया जिला करागार का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम-एसएसपी ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों की बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक किया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई