मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के लिए यह गौरव का विषय है कि योगासन खेल क्षेत्र से जुड़े दिवाकर कश्यप का चयन योगासन भारत द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया। उन्हें तीसरे ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर-2026 के अंतर्गत आयोजित योगासन स्पोर्ट्स इवेंट में तकनीकी अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता 23 मई से 27 मई 2026 तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) में आयोजित होगी।
दिवाकर कश्यप का यह चयन योगासन एवं खेल गतिविधियों में उनके निरंतर समर्पण, अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। दिवाकर कश्यप ने अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योगासन भारत के महासचिव योगाचार्य डा. जयदीप आर्य एवं उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक का आभार व्यक्त किया।
वहीं, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी पदाधिकारियों सहित योगासन खेल से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने दिवाकर के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जनपद मुजफ्फरनगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
दिवाकर कश्यप की यह उपलब्धि जिले के युवाओं एवं योगासन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और इससे क्षेत्र में योगासन खेल को नई दिशा मिल रही है।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






