विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कपिल देव

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ रोड स्थित फेडरेशन ऑफ मुज़फ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभागार में मंत्री कपिल देव ने नगर की विद्युत व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक एनके मिश्रा, मुख्य अभियंता पवन गुप्ता, मनोज यादव सहित अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु तत्काल प्रभाव से ठोस एवं परिणामकारी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि तीनों सब डिवीजनों को डबल करने की प्रक्रिया, ट्रांसफार्मरों की फेजिंग, जर्जर एवं पुराने तारों का प्रतिस्थापन, ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान तथा आवश्यकतानुसार नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना जैसे कार्य तय समय के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन एवं उद्यमियों को तत्काल राहत मिल सके। इसके साथ मंत्री ने विद्युत अधिकारियों को आगामी 6 माह के लिए एक विस्तृत, व्यावहारिक एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिसमें दीर्घकालिक सुधार, तकनीकी उन्नयन एवं विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के सभी आवश्यक उपाय शामिल हों।
बैठक के दौरान स्थानीय उद्यमियों एवं नगरवासियों द्वारा विद्युत व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं, जिनमें अनियमित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, अत्यधिक लोड, जर्जर लाइनें तथा ट्रांसफार्मरों की कमी जैसी समस्याएं शामिल रहीं।

उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि औद्योगिक विकास को गति देने के साथ-साथ नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए यदि जेई ने फोन ना उठाया तो उसके विरुद्ध वे स्वयं शासन को पत्र लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल समीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि एक परिणामोन्मुख पहल है, जिसका उद्देश्य नगर की विद्युत व्यवस्था में स्थायी सुधार लाना और जनसामान्य को राहत प्रदान करना है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें और नियमित रूप से इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर नील कमलपुरी अध्यक्ष, अंकित संगल, राहुल मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, अंकुर गर्ग, विपुल भटनागर, रविन्द्र सिंघल, राजेश जैन, अरविन्द गुप्ता, अश्वनी मित्तल, राकेश जैन, विपल्व जैन, रजनीश त्यागी, राकेश ढींगरा, सुरेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, दिव्यांशु त्यागी आदि गण मै मौजूद रहे।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal