मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार दोपहर 3 बजे विकास भवन में विद्युत विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में डायरेक्ट कमर्शियल एनके मिश्रा, मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सहित जनपद के सभी अधिशासी अभियंता उपस्थित रहेंगे।
भीषण गर्मी के बीच नगर में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर नगर विधायक एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को तलब किया है। नगरवासियों से लगातार मिल रही शिकायतों—बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और आपूर्ति में अनियमितता—को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कपिल देव ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से भी वार्ता कर स्थिति में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
बैठक का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान शहरवासियों को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा मौजूदा समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। इसमें फॉल्ट रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, जर्जर लाइनों के प्रतिस्थापन, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि और अघोषित कटौती पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की जाएगी।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






