एनडीआरएफ ने स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम में छात्राओं को दिए आपदा प्रबंधन के गुर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा के समय सतर्कता और सही प्रशिक्षण ही जीवन बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा जनपद हरिद्वार में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन कर छात्राओं और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम जिला अधिकारी हरिद्वार एवं 15वीं वाहिनी NDRF के सेनानी के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान NDRF टीम ने प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षण सत्र में CPR, FBAO, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), ब्लीडिंग कंट्रोल तकनीक, अस्थायी स्ट्रेचर निर्माण, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस तैयार करने तथा भूकंप के दौरान सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को I.GOT ऐप के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधी ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 432 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 15 महिला अध्यापक, 415 छात्राएं और दो अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे भविष्य में जीवनरक्षक साबित होने वाला महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बताया। प्रतिभागियों का कहना था कि इस तरह की जानकारी आपदा के समय न केवल स्वयं की सुरक्षा में मददगार होगी, बल्कि दूसरों की सहायता करने में भी उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक/जीडी तीरपन सिंह के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय प्रशासन और उपस्थित प्रतिभागियों ने NDRF टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी पहल बताया।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal