हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी के संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देशों के क्रम में नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेत्तृव मे पुलिस टीमों ने अपर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, इन्द्राबस्ती, निर्मला छावनी, रोडीबेलवाला, खडखडी, हरकी पैडी क्षेत्र में घरेलू किरायेदारों, घरेलू नौकर, फड़, फेरी व अन्य संस्थानो में कार्य कर रहे मजदूरो के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 9 मकान मालिकों पर 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 90 हजार रूपए का कोर्ट चालान किया गया। साथ ही 18 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 4500 रूपए जुर्माना वसूल करने के साथ 107 किराएदारों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई संजीत कंडारी, एसआई नवीन नेगी, एडिशनल एसआई दीपक ध्यानी, एडिशनल एसआई संदीप वर्मा, कांस्टेबल रमेश चौहान, प्रदीप रावत, शिवानन्द शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






